logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Hausmannite
हॉस्मैनाइट मैंगनीज का अयस्क, Mn₃ O₄, जो अवसादी अथवा अवशिष्ट निक्षेपों के रूप में पाया जाता है। यह चतुष्कोणीय पिरैमिडों में क्रिस्टलित होता है। कठोरता 5-5.5, विशिष्ट गुरुत्व 4.72--4.85।

Hazelette process
हैजलेट प्रक्रम चादर अथवा प्लेट बनाने के लिए द्रव धातु अथवा इस्पात को लगातार बेलनों में ढालने की विधि। द्रव इस्पात को 6 मीटर तक व्यास के एक चौड़े इस्पात-सिलिंडर के बाहरी पृष्ठ पर उड़ेला जाता है। यह सिलिंडर अपने अंदर घूम रहे एक रोलर पर टिका रहता है और उसी से घूमता है। पिघला इस्पात कुछ दूरी पर, रोलर तक ले जाया जाता है जो एक वलय के ऊपर घूमता है। यह ठोस इस्पात को पतली प्लेटों अथवा पट्टियों में बेल्लित कर देता है।

Head metal
शीर्ष धातु ढलाई शाला में प्रयुक्त इस शब्द का प्रयोग साँचे के भरक में धातु के भंडार के लिए होता है।

Hearth
हार्थ 1. धमन भट्टी में, भट्टी के पैंदे वाला भाग जिसमें पिघला कच्चा लोहा टपककर जमा होता है और जिसे बाद में निकाल लिया जाता है। 2. खुली भट्टी अथवा विद्युत आर्क भट्टी का वह भाग जिसमें इस्पात पिघलाया जाता है।

Hearth furnace
हार्थ भट्टी देखिए-- Furnace के अंतर्गत

Hearth roasting
हार्थ भर्जन देखिए-- Roasting के अंतर्गत Multiple hearth roasting

Heat
हीट 1. गण-प्रगलन क्रिया। 2. गलन अथवा ऊष्मा-उपचार चक्र।

Heat tinting
ऊष्मा आभाकरण किसी धातु चित्रण-प्रतिदर्श के पॉलिश किए गए पृष्ठ के सूक्ष्म अवयवों को पहचानने की विधि। यह विधि इस तथ्य पर आधारित है कि पायन-रंग अथवा ऊष्मा-आभा, जो पतली ऑक्साइड परत में प्रकाश के व्यक्तिकरण के कारण उत्पन्न होती है, पॉलिश किए गए पृष्ठ को गरम करने पर ऑक्सीकरण से प्रकट होती है। पॉलिश किए गए नमूने को, जो पूर्णतः सूखा होना चाहिए, लोहे की प्लेट में अथवा नियंत्रित ताप की आवश्यकता होने पर तापस्थापी यतः नियंत्रित भट्टी में, अथवा पिघले वंग के तल पर तैराकर गरम किया जाता है। रंग उत्पन्न होने की प्रगति को सावधानी के साथ देखा जाता है। और पारे में शमन करने पर यदि पर्याप्त रंग आ जाए तो उसे रोक दिया जाता है। उत्पन्न रंग, धातु के स्वभाव गरम करने के समय और ताप पर निर्भर करता है। पॉलिश किए गए इस्पात के लिए विभिन्न तापों के संगत पायन रंग इस प्रकार हैं-- 220°C --230°C हल्का पीला 240°C गहरा पीला 255°C पीला भूरा 265°C भूरा-लाल 275°C नील लोहित 285°C बैंगनी 295°C नीला 315°C हल्का नीला प्राप्त रंग, ताप का वास्तविक द्योतक नहीं होता है क्योंकि 230°C के आसपास लंबे समय तक गरम करने से नमूने का रंग हल्के पीले से बदल कर नीला हो जाता है।

Heat treatable alloy
ऊष्मा उपचारीय मिश्रातु वह मिश्रातु जिसके गुणधर्मों को ऊष्मा-उपचार द्वारा संशोधित किया जा सकता है। गुणधर्मों में यह संशोधन या तो प्रवस्था रूपांतरण द्वारा अथवा बिना प्रावस्था रूपांतरण के पुनर्क्रिस्टलन द्वारा (केवल ठोस अवस्था में) अथवा प्रावस्था वितरण के आकृति-विज्ञान में परिवर्तन द्वारा लाया जा सकता है।

Heat treatment
ऊष्मा उपचार वांछित अवस्थाओं अथवा गुणधर्मों को प्राप्त करने के उद्देश्य से किसी ठोस धातु अथवा मिश्रातु को एक या अनेक बार गरम करने के बाद ठंडा करना। इस प्रक्रिया के अंतर्गत धातुओं के सभी प्रकार के ऊष्मा अथवा तापीय उपचार आते हैं। कठोरण, अनीलन, प्रसामान्यीकरण, पायन, काल-कठोरण, पृष्ठ कठोण संमागीकरण, आघातवर्धीकरण प्रतिबल विसर्जी अनीलन, अवशून्य उपचार आदि ऊष्मा उपचार के उदाहरण हैं। केवल तप्त-कर्मण के उद्देश्य से गरम करना, ऊष्मा-उपचार नहीं माना जाता है।


logo