logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Soil water
मृदा जल भूमि की सतह के ठीक नीचे वातन-मण्डल में विद्यमान जल। इस प्रकार जल पादप वाष्पोत्सर्जन अथवा मृदा-वाष्पन द्वारा वायुमंडल में पर्याप्त मात्रा में जाकर मिल जाता है।

Solum
सोलम मृदा प्रोफाइल का ऊपरी तथा अत्यंत अपक्षयित भाग, जिसमें 'ए' और 'बी' संस्तर शामिल होते हैं।

Sombric horizon
सोम्ब्रिक होराइजन, सोम्ब्रिक संस्तर ऐसा खनिज अधस्तल संस्तर जिसमें समपोढ़ ह्यूमस होता है इसकी धनायन विनिमय क्षमता और क्षारक संतृप्ति का प्रतिशत कम होती है। यह अधिकतर ऊष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय प्रदेशों के उच्च पठारों और पर्वतीय क्षेत्रों की नम मृदाओं में पाया जाता है।

Splash erosion
आस्फाली अपरदन (1) वर्षा की बड़ी-बड़ी बूंदों से उत्पन्न छपाके द्वारा होने वाला मृदा अपरदन। (2) गीली मिट्टी पर वर्षा की बूंदों के आघात से छोटे मृदा कणों का उछलना। परिणामतः श्लथ कण पृष्ठीय अपवाह द्वारा हटाए भी जा सकते हैं और नहीं भी।

Spodic horizon
स्पोडिक होराइजन, स्पोडिक संस्तर ऐसा खनिज मृदा संस्तर जिसमें रवाहीन ऐल्युमीनियम तथा लौह सहित या लौह रहित जैविक कार्बन का समपोढ़ पदार्थ संचित रहता है।

Spodosols
स्पोडोसोल समपोहित कार्बनिक पदार्थ और ऐल्युमीनियम तथा प्रायः लौह के यौगिक से युक्त अवसतह मृदा। ऐसी मृदा अम्ल तथा मोटे गठन वाले पदार्थों से युक्त आर्द्र शीत अथवा शीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में पाई जाती है।

Standard deviation
मानक विचलन सामान्य माध्य के आसपास चर परिक्षेपण का माप। इसका परिकलन माध्य के प्रत्येक प्रेक्षण विचलन के जोड़ में प्रेक्षणों का भाग देकर निम्नलिखित सूत्र के अनुसार उसका वर्गमूल निकाल कर किया जा सकता है : δ = √d2/N यहाँ δ, मानक विचलन d, माध्य से प्रत्येक प्रेक्षण का विचलन, N, प्रेक्षणों की संख्या है।

Steep lands
अतिप्रवण भूमि मुख्यतः खड़े या साधारण ढाल वाले क्षेत्र; जहाँ भूमि उपयोग संबंधी विशेष समस्याएँ होती हैं। यथा- अत्यंत अपरदन की संभावना, भू-स्खलन तथा सड़क निर्माण में कठिनाई।

Stereo plotter
स्टीरियो आलेखित्र एक युक्ति जिसकी सहायता से त्रिविमी वायव फोटग्राफों से भू-आकृति की ऊँचाई के बारे में सूचना प्राप्त की जाती है। इनका परिणाम- X, Y और Z निर्देशांको का समुच्चय है।

Storage tube
संचयन ट्यूब वैक्टर आधारित मानचित्रों तथा लेखाचित्रों को प्रदर्शित करने का यंत्र।


logo