logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Standard performance
मानक निष्पादन
कार्य की निर्धारित मात्रा जिसे किसी कर्मचारी के लिए एक निश्चित समय में पूरा करना आवश्यक है।

Standard rate
मानक दर
सामूहिक सौदाकारी, कम्पनी विधान या कानून द्वारा किसी संयंत्र, उद्योग अथवा समुदाय में किसी कार्य के लिए निर्धारित वेतन की दर।

Standing order
स्थायी आदेश
किसी औद्योगिक प्रतिष्ठान में सेवा की शर्तों, अनुशासनिक कार्यवाही, कार्यमुक्ति एवं अवकाश आदि के संबंध में प्रबंध अथवा सरकार द्वारा बनाये गये नियम जिनका पालन श्रम और प्रबंध दोनों को करना आवश्यक होता है। इन आदेशों अथवा नियमों का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक विवादों की रोकथाम और अच्छे श्रम-प्रबंध संबंधों का विकास करना होता है।

Status
स्थिति, प्रतिष्ठा
व्यक्ति का किसी संस्था, संगठन या समाज में या तो प्राप्त या दिया गया स्थान। सामान्यतः व्यक्ति अपने को जो कुछ समझता है तथा समाज के अन्य सदस्यों द्वारा वह जिस रूप में समझा जाता है वही उसके समाज में उसकी में उसकी स्थित होती है।

Stay-in strike
अवस्थान हड़ताल
कार्य स्थल पर उपस्थित रहते हुए भी कर्मचारियों द्वारा कार्य न करना अथवा कम उत्पादन करना।

Sterile period
बंध्यकाल
देo safe period

Sterilization
बंध्यकरण
शल्य-क्रिया द्वारा व्यक्ति की संतान उत्पन्न करने की सामर्थ्य को समाप्त कर देना।

Stimulus question
उद्दीपन प्रश्न
वे प्रश्न जो साक्षात्कार या पारस्परिक वार्ता के अन्तर्गत व्यक्ति को प्रोत्साहित या उत्तेजित करने का कार्य करते हैं।

Stress
खिंचाव
आन्तरिक दबाव या संकट की वह स्थिति जिससे व्यक्ति छुटकारा पाने अथवा सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करता है। अत्यधिक खिंचाव व्यक्ति को व्याधिग्रस्त बना सकता है।

Strike
हड़ताल
रोजगार की शर्तों में किये गये परिवर्तन के विरोध में अथवा अपनी मांगों को मनवाने के लिये कर्मचारियों द्वारा आपसी सहमति अथवा संघ के निर्देशों के अनुसार काम बंद कर देना।


logo