logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

pre-education curriculum
प्राक्-शिक्षा-पाठ्यचर्या
शिक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्यापन के विशिष्ट व्यवसाय को प्रारम्भ करने के पूर्व सांस्कृतिक और शैक्षिक पृष्ठभूमि देने का कार्यक्रम। चार वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में यह पाठ्यक्रम पहले तीन वर्षों में पढ़ाया जाता है। तत्पश्चात् व्यावसायिक कार्यक्रम आरंभ किया जाता है।

pre-matriculation examination
मैट्रिक - पूर्व परीक्षा
विद्यालय में औपचारिक रूप से नामांकित होने से पहले किसी शैक्षिक संस्था द्वारा छात्रों को दिया जाने वाला अभिक्षमता अथवा उपलब्धि परीक्षण। इस परीक्षण का उद्देश्य यह जानना होता है कि छात्र में प्रवेश प्राप्त करने की अपेक्षाएं विद्यमान हैं या नहीं तथा उनकी अभिक्षमता के अनुसार उसी विषय की कक्षा में उसे रखा जाता है।

preparatory class
प्राक्-प्रवेश कक्षा
अ- व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम में वह कक्षा जिसमें छात्र को व्यवसाय के एक क्षेत्र में मूलभूत पृष्ठभूमि से अवगत कराया जाता है जिससे बाद में वह व्यवसाय के लिए तैयार हो जाए। आ- औपचारिक प्रारंभिक शिक्षा देने से पूर्व बालक को उसके लिए तैयार करने वाला पाठ्यक्रम।

preprimary class
पूर्व-प्राथमिक कक्षा
औपचारिक प्रारंभिक शिक्षा प्रारंभ करने से पूर्व बालकों की कक्षा। किंडरगार्टन नियमों को नर्सरी और प्राथमिक स्कूलों में प्रयुक्त कर बालक को उसकी आयु रूचियों और आवश्यकता के अनुसार शैक्षिक पर्यावरण देने वाली कक्षा जिसमें केवल औपचारिक शिक्षण द्वारा ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रयोजनशील क्रियाओं द्वारा बालकों को शिक्षित किया जाता है।

preprimer
प्राक्प्रवेशिका, शिशुबोधिनो
पढ़ना सीखना प्रारंभ करने वाले के लिए प्रारंभिक पुस्तक। इस पुस्तक में सीमित शब्दावली और छोटे वाक्यों का प्रयोग होता है।

pre-school child
प्राग्विद्यालय बालक
शैशवावस्था से आगे और स्कूल में प्रवेश करने से पहले का छात्र। उसकी आयु प्रायः 2 से 5 वर्ष की होती है।

pre-school education
प्राग्विद्यालय शिक्षा
औपचारिक शिक्षा प्रारंभ करने से पूर्व छोटे बच्चों को शिक्षित करने की एक विधि। सामान्यतः इसका अर्थ नर्सरी स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा से होता है। इस प्रकार की शिक्षा का उद्देश्य बालक की व्यक्तितगत क्षमताओं को उभारना और समस्याओं के निवारण में सहायता देना होता हे।

presentation
प्रस्तुति, प्रस्तुतीकरण
अ- हर्बार्ट के अनुसार अधिगम के लिए प्रयुक्त कोई विचार अथवा सामग्री। आ- हर्बार्ट पद्धति में पाठ योजना का एक चरण। इ- मारीसन योजना का एक चरण जिसमें संबद्ध इकाई की स्पष्ट परिभाषा देकर अध्ययन के लिए अभिप्रेरित किया जाता है और कार्य की भूमिका प्रस्तुत की जाती है।

preventive discipline
निवारक अनुशासन
किसी शैक्षिक संस्था में अनुशासनहीन कार्यों के घटित होने के पूर्व ही उनको रोकने के लिए बनाया गया कार्यक्रम।

primary amentia
प्राथमिक क्षीणमनस्कता
किन्हीं प्रसवपूर्ण कारकों द्वारा उत्पन्न अपूर्ण मानसिक विकास।


logo