logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Soil reaction
मृदा अभिक्रिया किसी मृदा की अम्लता या क्षारता की मात्रा जिसे सामान्यतः pH मान के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

Soil sample
मृदा नमूना/प्रतिदर्श मृदा का वह निरूपक भाग जिसे भौतिक, रासायनिक और जैविक गुण-धर्मों के निर्धारण के लिए क्षेत्र विशेष से एकात्रित करते हैं।

Soil science
मृदा विज्ञान वह विज्ञान जिसमें भू-पृष्ठ पर प्राकृतिक स्रोत के रूप में मृदाओं का अध्ययन किया जाता है। इसमें मृदा संरचना, वर्गीकरण तथा मानचित्रण, मृदाओं के स्वतः भौतिक, रासायनिक, जैव तथा उर्वरता गुण-धर्म और फसल उत्पादकता के लिए उनके प्रबंधन के परिप्रेक्ष्य में उनके गुण-धर्म सम्मिलित हैं।

Soil separate
मृदा वर्गकण खनिजीय मृदा कणों बालू, कीचड़ अथवा मिट्टी के व्यक्तिगत आकारीय समूह।

Soil separates
मृदाकण अन्तर-राष्ट्रीय मृदा विज्ञान सोसाइटी द्वारा स्वीकृत मानक परिक्षेपण उपचार किए जाने के बाद मृदाकण निम्नलिखित होते हैं। (क) मोटी (स्थूल) बालू, 2.0 से 0.2 मिमी.; (ख) बारीक बालू 0.2 से 0.02 मिमी.; (ग) सिल्ट (गाद) 0.02 से 0.002; और (घ) मृत्तिका 0.002 मिमी.व्यास से कम

Soil series
मृदा श्रेणी मृदा वर्गीकरण का अधारी एकक। इसमें वे मृदाएँ सम्मिलित होती हैं जिनके सभी मुख्य प्रोफाइल लक्षण, भू-संस्तर के गठन को छोड़कर मूलतः एक समान होते हैं।

Soil structure
मृदा संरचना प्राथमिक मृदा कणों के संयोजन अथवा विन्यास द्वारा द्वितीयक कणों या समुच्चयों के समूहों का निर्माण।

Soil survey
मृदा सर्वेक्षण क्षेत्र विशेष की मृदाओं का पद्धतिपूर्ण अध्ययन, विवरण, वर्गीकरण तथा मानचित्रण।

Soil texture
मृदा गठन मृदाओं में विद्यमान विभिन्न कण-परिमाणों के वितरण की अभिव्यक्ति यथा- बालू, गाद, दुमट, मृत्तिका आदि।

Soil type
मृदा प्रकार मृदा श्रेणी का वह प्रभाग जो मुख्यतः ऊपरी परतों (बालू, गाद, मृत्तिका आदि) के गठन पर निर्भर करता है।


logo