नाटक अथवा अभिनय के माध्यम से समाज-स्वीकृत अथवा समाजोपयोगी व्यवहार की शिक्षा देना।
Sociogram
समाज-आलेख
किसी समूह के सदस्यों के बीच वास्तविक अन्योन्यक्रियाओं या कुछ वांछित या स्वीकार्य अन्योन्यक्रियाओं को दिखाने वाला आरेख।
Sociopathic delinquent
समाज विरोधी अपचारी
बार-बार अपराध करने वाले वे बालक या व्यक्ति जिनका व्यक्तित्व, आचरण और व्यवहार विकृत प्रतीत होता है अथवा जो समाज-स्वीकृत नियमों का पालन नहीं करते। वे संवेगशील, आक्रोशयुक्त, अपराध की भावना से युक्त, अन्तर्वयक्तिक संबंधों को बनाने और उसे कायम रखने में असमर्थ तथा अपने अनुभवों से लाभान्वित होने के अयोग्य होते हैं।
Sole bargaining right
सौदाकारी एकाधिकार
मजदूर-संघों अथवा कर्मचारियों के किसी समूह को प्राप्त वह कानूनी अथवा संविदात्मक अधिकार जिसके द्वारा वे किसी प्रतिष्ठान अथवा उद्योग-समूह के श्रमिकों के लिए सामूहिक सौदाकारी के मामले में एक-मात्र अभिकर्ता अथवा प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर सकते हैं।
Solitary confinement
एकांत कैद, एकांत परिरोध
कारागारों में कठोर दण्ड देने का एक तरीका जिसके अन्तर्गत कैदी को एक संकरी कोठरी में बंद किया जाता है जहाँउसे भोजन व अन्य वस्तुएं बहुत कम दी जाती हैं और उसे किसी से बातचीत की भी मनाही होती है। उत्पीड़न के लिए उसे जंजीर से इस प्रकार बांध दिया जाता है कि उसे अपने अंग संचालन में भी बड़ी कठिनाई होती है।
Sparetime work
अवकाशकालीन कार्य
श्रमिक अथवा क्रमचारी द्वारा अपने पूर्णकालिक नियमित कार्य के अतिरिक्त शेष समय में किसी अन्य स्थान पर किया जाने वाला कार्य।
Specialisation of labour
श्रम-विशिष्टीकरण
काम की समस्त प्रक्रिया को उपखंडों में विभाजित करके प्रत्येक उपक्रिया को विभिन्न श्रमिक या कर्मचारी समूहों के सुपुर्द कर देना।
Staggering shift
सांतर पारी
अधिक लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से किसी संयंज्ञ अथवा उद्योग की पारियों के घंटों तथा वेतन में कटौती करके अतिरिक्त पारी की व्यवस्था करना।
Standard deviation
मानक विचलन
किसी परीक्षण में आवृत्ति वितरण के फैलाव का माप। इसका पता लगाने के लिए व्यक्तिगत अंकों की माध्य से दूरियां मालूम करके उनके वर्गों के मध्य का वर्गमूल निकाल लिया जाता है।
Standard hours
मानक घंटे
काम के निर्धारित घंटे जिसके लिये श्रमिकों अथवा कर्मचारियों को एक नियमित वेतन प्राप्त होता है और उक्त घंटों के बाद काम करने के लिए अतिरिक्त वेतन दिया जाता है।