logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mortality
मर्त्यता
किसी समष्टि में एक व्यष्टि की मृत्यु।

Mosaic
मोज़ेक
सामान्य तथा हल्के हरे या पीले रंग के परस्पर मिश्रित धब्बों द्वारा अभिलक्षित पादपों के कतिपय विषाणु रोगों के लक्षण।

Motor neuron
प्रेरक तंत्रिएक
ग्राहियों से पेशियों तक आवेग ले जाने वाले तंत्रिओन।

Moult
निर्मोक
क्यूटिकल का त्याग।

Moulting
निर्मोचन
दे. Ecdysis

Mouth cavity
मुख गुहिका
दे. stoma

Mucopoly- saccharide
म्यूकोपॉलिसैकैराइड
मुख्यतः संयोजी ऊतकों, श्लेष्मी ऊतकों में पाया जाने वाला एक कार्बोहाइड्रेट यौगिक जिसमें ऐमीनो शर्कराएँ और शर्करा अम्ल होते हैं। सूत्रकृमियों में जिलेटनी आधात्री में विशेष रूप से पाया जाता है।

Mucro
तीक्ष्णाग्र
कुछ सूत्रकृमियों के पुच्छ सिरे पर उभरने वाला एक छोटा नुकीला प्रक्षेप।

Multiple gene
बहुजीन
एक मात्रात्मक विशेषक को नियंत्रित करने वाला जीन समूह।

Mulvey bridge
मल्वी सेतु
योनि-भित्तियों से गवाक्ष-भित्तियों तक फैलें भग-सेतु पर स्थित लंब पेशी।


logo