logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

special representative
विशेष प्रतिनिधि पद तथा वेतन की दृष्टि से प्रतिनिधि से ऊपर। समाचार संकलन पक्ष में यह पद सबसे ऊंचा होता है।

specified position
निर्दिष्ट विज्ञापन स्थान विज्ञापन के लिए निर्दिष्ट स्थान।

speculative story
अटकल समाचार वह समाचार जिसे कोई समाचार दाता अपनी कल्पना के आधार पर तैयार करता है। ऐसे समाचार का सही होना आवश्यक नहीं होता।

spike
तकुआ, हुक संज्ञा रूप में--तकुआ या तार जिसमें रद्दी समाचार खोंस कर अलग कर दिये जाते हैं। इसे 'हुक' भी कहते हैं। क्रिया रूप में--किसी समाचार को तकुए में खोंसना अर्थात् समाचार को अनुपयोगी समझ कर रख देना।

spindle
तकुआ, स्पिंडल देखिए 'spike'

splash
दमक, दमकाना संज्ञा रूप में--पृथम पृष्ठ पर आकर्षक ढंग से प्रकाशित मुख्य समाचार। क्रिया रूप में--मुख्य समाचार को प्रथम पृष्ठ पर आकर्षक ढंग से प्रकाशित करना।

split page
द्वितीय मुखपृष्ठ समाचार पत्र के द्वितीय खंड का प्रथम पृष्ठ `सेकंड फ्रंट पेज` के लिये दूसरा शब्द।

split wire
तार-सार तार से प्राप्त समाचार का संक्षिप्त रूप।

spoilage
छपाई की रद्दी वे कागज जिन्हें मुद्रण आरंभ करते समय या मुद्रण के दौरान गलत या गंदे छपने के कारण रद्द कर दिया जाता है।

spool
स्पूल कागज की वह पतली पट्टी जिस पर मोनो टाइप मशीन पर कम्पोजन करते समय छिद्र होते हैं। यही स्पूल ढलाई मशीन में चढ़ा दिया जाता है और इसी से मुद्राक्षर बनते चले जाते हैं। ये छिद्र विभिन्न अक्षरों के प्रतोक होते हैं।


logo