मृदा निर्वचन
मृदा उत्पादकता, संभाव्यताओं या परिसीमाओं के गुणात्मक अथवा मात्रात्मक आकलन या संनिर्धारणों के संबंध में मृदा व्यवहार की प्रयुक्ति जो मृदा के लक्षणों और गुणों (यथा यातायातनीयत, अपरदनीयता, उत्पादकता आदि) पर निर्भर होती है।
Soil management
मृदा प्रबंधन
फसल उत्पादन के लिए मृदा के सभी कृषि कार्यकलाप। यथा- जुताई, संरक्षण, उर्वरक, फसल पद्धतियाँ, रासायनिक उपचार आदि।
Soil map
मृदा मानचित्र
वह मानचित्र जिसमें किसी क्षेत्र के मुख्य भौगोलिक लक्षणों के संदर्भ में मृदाओं की विभिन्न किस्मों का वितरण प्रदर्शित किया जाता है।
Soil mapping unit
मृदा मानचित्रण इकाई
मृदाओं के उस स्थानिक वितरण का निरूपण करने की ईकाई जिसका मानाचित्रण किया जा सकता है। मृदा मानाचित्रण इकाई सरल अथवा जटिल हो सकती है; जिसकी पहचान का एकमात्र प्रतीक, रंग या नाम है। मृदाओं के मानचित्रों में सामान्यतः एक से अधिक मानचित्र इकाइयाँ होती हैं।
Soil mechanics and engineering
मृदा यांत्रिकी तथा अभियांत्रिकी
मृदा पर बलों के प्रभाव से संबंधित विज्ञान और यांत्रिकी सिद्धांतों का मृदा समस्याओं के लिए अनुप्रयोग।
Soil mineral
मृदा खनिज
1. मृदा में या मृदा के भाग के रूप में पाया जाने वाला पदार्थ।
2. एक प्राकृतिक अकार्बनिक यौगिक जिसमें निश्चित भौतिक, रासायनिक तथा क्रिस्टलीय गुणधर्म (समाकृतिक की सीमाओं के अंतर्गत ) होते हैं।
Soil mineralogy
मृदा खनिजविज्ञान
मृदा विज्ञान की वह शाखा जिसमें भू-पर्पटी के अपक्षयण या तलछट की गहराई तक पाए जाने वाले समांगी अकार्बनिक पदार्थों का अध्ययन किया जाता है।
Soil moisture
मृदा आर्द्रता
मृदा कणों पर अधिशोषित एवं मृदा सूक्ष्म रंध्रों में विद्यमान जल की मात्रा।
Soil monolith
मृदा एकाश्म
मृदा-प्रोफाइल की वह खड़ी काट जिसे क्षेत्र विशेष से हटा लिया गया हो और प्रदर्शन या अध्ययन के लिए रखा गया हो।
Soil morphology
मृदा आकृतिविज्ञान
1. मृदा विज्ञानकी वह शाखा जिसके अंतर्गत परिच्छेदिका के गठन, संरचना, गाढ़ता, रंग और दूसरे भौतिक रासायनिक और जैविक गुणों का अध्ययन किया जाता है।
2. मृदा प्रोफाइल के भौतिक संघटन का अध्ययन जिसमें प्रोफाइलगत संस्तरों की किस्में, मोटाई तथा विन्यास और प्रत्येक संस्तर का गठन, संरचना, गाढ़ता तथा रंध्रता आदि सम्मिलित हैं।