logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Sporangiole
बीजाणुधानिका
कुछ मिक्सोबैक्टर्स द्वारा उत्पन्न फलन-कायों में पायी जाने वाली ऐसी भित्तिय वाहिकाएं जिनमें मिक्सोबीजाणु होते हैं । इन्हें पुटी भी कहते हैं ।

Sporangiophore
बीजाणुधानी-धर
कवक जाल की एक विशिष्ट शाखा जो बीजाणुधानी युक्त होती है ।

Sporangiospore
धानीबीजाणु
किसी कोष या थैली में उत्पन्न होने वाले अलैंगिक बीजाणु ।

Sporangium
बीजाणुधानी
कोष या थैली के समान संरचना जिसमें अलैंगिक बीजाणु उत्पन्न होते हैं ।

Sporicide
बीजाणुनाशी
बीजाणुओं का नाश करने वाला कारक ।

Sporocarp
बीजाणु फलिका
जलीय फर्नों में एक बहुकोशिकीय संरचना जिसमें बीजाणु बनते हैं ।

Sporogenese
पूतिजनकता
रोगजनक के जीवनचक्र की वह प्रावस्था जिसमें वह सक्रिय रूप से जीवित सुग्राही में रोग उत्पन्न नहीं करता ।

Sporogenous cell
बीजाणुजन-कोशिका
बीजाणु उत्पन्न करने वाली कोशिका ।

Sporophore
बीजाणुधर
बीजाणु को धारण करने वाली संरचना, आमतौर पर शाखित या अशाखित कवक तंतु जिसमें बीजाणु उत्पन्न होते हैं ।

Sporulation
बीजाणुक जनन
बीजाणु बनने की प्रक्रिया ।


logo