logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Psychiatric social worker
मनश्चिकित्सकीय समाजकार्यकर्ता
मनोरोग-विज्ञान में प्रशिक्षित समाज कार्यकर्ता जो मानसिक रोगी तथा रोगी के परिवार से संबंधित समस्याओं को मनश्चिकित्सक तथा नैदानिक मनोविज्ञानियों के सहयोग से सुलझाने का कार्य करता है।

Psychiatry
मनोरोगविज्ञान
मानसिक रोगों और दोषों तथा व्यक्तित्व की समस्याओं के निदान, उपचार और उनकी रोकथाम से संबंधित चिकित्सा विज्ञान की एक विशिष्ट शाखा।

Psychoanalysis
मनोविश्लेषण
1. फ्रायड द्वारा प्रतिपादित चिकित्सा मनोविज्ञान का एक गत्यात्मक संप्रदाय जिसमें मनोविकारों की उत्पत्ति, विकास, व्याख्या और चिकित्सा में अचेतन स्मृतियों, आवेगों और दमित शैशवीय कामुकता के महत्व पर विशेष बल दिया जाता है। 2. स्वतंत्र साहचर्य आदि उपायों द्वारा मानसिक विश्लेषण करके रोगी की मनश्चिकित्सा करने की एक विशेष प्रणाली।

Psychodynamics
मनःगतिकी
व्यनुकूलनात्मक या अपव्यनुकूलनात्मक व्यवहार में निहित अभिप्रेरकों और संवेगों का अध्ययन। एक शाखा जिसमें मानसिक प्रक्रियाओं के परिवर्तनों और विकास का अध्ययन किया जाता है।

Psychogenetics
मनःआनुवंशिकी
मनोविज्ञान की एक शाखा जिसमें व्यक्तित्व के विशेषकों और मानवीय व्यवहार के वंशागत आधार पर अध्ययन किया जाता है।

Psychometrics
मनोमिति
1. मानसिक या मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रणाली का अध्ययन। 2. मनोविज्ञान में गणितीय पद्धतियों के अनुप्रयोग और विकास से संबद्ध अध्ययन की एक शाखा।

Psychopath
मनोविकृत
1. मानसिक और तंत्रिकीय या केवल मानसिक विकारों से ग्रस्त व्यक्ति। 2. व्यवहार, आचरण और चारित्रिक दोषों से युक्त विकृत व्यक्तित्व।

Psychopathic offender
मनोविकृत दोषी
अपराध कार्यों में लगे वे व्यक्ति जो मानसिक विकारों से ग्रस्त अथवा मनोवैज्ञानिक दृष्टि से अपसामान्य होते हैं।

Psychopathic personality
मनोविकृत व्यक्तित्व
वह व्यक्ति जो समाज सम्मत आचरण करने में असमर्थ हो। इस प्रकार के व्यक्ति में निष्ठा तथा आचार-संहिता का अभाव पाया जाता है, व्यक्ति उचित-अनुचित का ध्यान दिये बिना आनन्दभाव से काम करता है और उसमें सांवेगिक अस्थिरता होती है।

Psychopathology
मनोविकृति विज्ञान
एक शाखा जिसमें अपसामान्य व्यवहार या विकृत मनोदशाओं के कारणों और स्वरूप का व्यवस्थित अध्ययन किया जाता है।


logo