logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Plasma membrane
जीवद्रव्य कला, प्लाज़्म झिल्ली
वह अविच्छिन्न झिल्ली, जो प्रत्येक कोशिका की सीमा को निर्धारित करती है ।

Plasmid
प्लास्मिड
स्वतः प्रतिकृति बनाने वाला तथा स्वायत्त गुण सूत्र बाह्य वर्तुल डी.एन.ए. ।

Plasmodesmata
जीवद्रव्य तंतु
सन्निकट कोशिकाओं के बीच कोशिकाद्रव्यीय संबंध ।

Plasmogamy
कोशिकाद्रव्य-लयन, प्लैज़्मोगैमी
जीवद्रव्यकों का संलयन ।

Plasmolysis
जीवद्रव्य कुंचन
बाहरी विलेय के उच्च संकेन्द्रण के परिणामस्वरूप कोशिका का संकुचन ।

Plastid
प्लास्टिड
एक वर्णीकृत और झिल्ली से परिबद्ध कोशिका अंगक

Playback experiment
प्रतिदर्शन प्रयोग
आर.एन.ए. से संकरित हुए डी.एन.ए. की पुनः प्राप्ति, जिससे पुनः साहचर्य वाली अभिक्रिया की पुनरावृत्ति रुक जाए ।

Pleionecrosis
बहुऊतक क्षय
मरणासन्न ऊतकों द्वारा प्रकट लक्षण ।

Pleomorphic microbe
बहरूपी सूक्ष्मजीवाणु
ऐसे जीवाणु जिनमें बाह्य कारकों के प्रभाव से रूप और आकार में विविध परिवर्तन हो जाते हैं ।

Pleiotropic gene
बहुप्रभावी जीन
वह जीन, जो संलक्षणी (फीनोटाइप) के एक से अधिक अभिलक्षणों के प्रभावित करता है ।


logo