logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Mere presence
मात्र उपस्थिति
यह पूर्णरूप से निष्‍क्रिय एवं अनुक्रियाहीन श्रोता को बताता है जो कि भौतिक रूप से उपस्थित होता है।

Merrick multiple piece rate
मेरिक बहुविध प्रतिकार्य दर
श्रमिकों को पारिश्रमिक देने की एक प्रणाली जिसके अनुसार समयबद्ध अध्ययनों के आधार पर प्रतिदिन के लिए पूर्व निर्धारित मानक कार्य से कम काम करने वाले व्यक्‍ति को कम और ज्यादा काम करने वाले को अधिक पारिश्रमिक दिया जाता है।

Mesencephalon
मध्यमस्तिष्क
आद्य मस्तिष्क के मध्य भाग से विकसित होने वाला मस्तिष्क का नीचे का एक भाग जो प्रमस्तिष्क से घिरा होता है।

Mesmerism
मेस्मरवाद
मनोरोगों का उपचार करने की मेस्मर द्वारा आविष्कृत एक पद्धति जिसके लिए आजकल हिप्नोटिज्म शब्द का प्रयोग किया जाता है।

Mesomorphy
मध्यकायिकता, मध्याकृति
शेल्डन द्वारा प्रतिपादित तीन काय-प्ररूपों में से एक जिसकी प्रमुख विशेषताएं है : मजबूत अंगों और डील-डौल वाला हृष्‍ट-पुष्‍ट शरीर और स्वभाव में आक्रामकता, स्फूर्ति, उत्साह एवं कर्मठता। परिस्थिति विशेष में उत्साह बिषादमय मनोविकार गोलाकृति वाले व्यक्‍तियों के अलावा मध्यकाय लोगों को भी हो सकता है।

Mesopic vision
शंकुशलाकाश्रित दृष्‍टि
प्रद्युतिक और मंदद्युतिक दृष्‍टि के बीच की दृष्‍टि जो शंकु और शलाका दोनों की सम्मिलित क्रियाशीलता का परिणाम होती है।

Message
संदेश
एक स्रोत द्वारा उत्पन्न संदेश जो श्रोता की तरफ निर्देशित होता है।

Meta representation
परा प्रतिनिधान
एक मानसिक प्रतिनिधान जिसका विषय कोई दूसरा मानसिक प्रतिनिधान होता है।

Meta theory
अधि सिद्धांत
यह अंतर्संबंधित संप्रत्ययों और सिद्धांतों का समुच्चय है जो इस बात से संबंधित है कि कौन से सिद्धांत या सिद्धांतों के प्रकार उपयुक्‍त हैं।

Meta-analysis
परा विश्‍लेषण
एक सांख्यिकीय प्रविधि जो एक उद्देश्‍य हेतु विभिन्न अध्ययनों से प्राप्‍त प्रदत्‍तों को संपूर्ण विश्वसनीयता एवं विशिष्‍ट प्रभाव के मापन करने के लिए संयोजित करती है।


logo