logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Modulation
मॉडुलन
आवर्ती दोलन में किसी प्राचल के मान में अभिष्ट परिवर्तन।

Module
मॉड्यूल
अंतराल व्यास को गरारी पर बने दाँतों की संख्या से भाग देने से जो भागफल आता है उसे मॉड्यूल कहते हैं।

Molar heat capacity
मोलीय ऊष्मा क्षमता
किसी पदार्थ के एक मोल का तापमान 1॰ बढ़ाने के लिये आवश्यक ऊष्मा की मात्रा।

Molar quantity
मोलीय मात्रा
विद्यमान मोलों की संख्या जोकि, ग्राम, कि. ग्राम, पौण्ड आदि इकाइयों में मापी जाती है। यह संख्या में अणुभार के बराबर होती है।

Mole
मोल
पदार्थ की मात्रा जिसका द्रव्यमान संख्यात्मकतः उस पदार्थ के आण्विक भार के बराबर होता हैं।

Mole fraction
मोल अंश
किसी मिश्रण या विलियन में किसी पदार्थ के मोलों की संख्या और उसमें विद्यामान सभी अवयवों के कुल मोलों की संख्या का अनुपात।

Monetary incentive
मुद्रा रूपी प्रोत्साहन
वह सभी योजनायें जिनसे श्रमिक एवम् अन्य कर्मचारी रूपयों के रूप में प्रोत्साहन प्राप्त करते हैं मुद्रा रूपी कहलाते हैं। सभी प्रोत्साहन योजनायें तथा वार्षिक वेतन वृद्धि व्यवस्ता इसके अन्तर्गत आती हैं।

Monochromatic emissive power
एकवर्णी उत्सर्जक शक्ति
इकाई तरंगधैर्य परास पर इकाई समय में इकाई क्षेत्रफल से पृष्ठ द्वारा उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा।

Monopolistic
एकाधिकार उद्यम
वह उद्यम जिसका किसी उत्पाद अथवा सेवा की आपूत्ति पर पूर्ण नियंत्रण होता है।

Monopoly
एकाधिकार
ऐसी व्यवसायिक व्यवस्था जिसमें वस्तु का समस्त उत्पादन अथवा वितरण एक ही प्रबन्ध के अधीन होता है तथा इसमें कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती।


logo