logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Link block
कड़ी ब्लॉक
सर्पी-ब्लाक, जो बाल्व-दण्ड के सिरे पर किलकित रहता है तथा कड़ी-गति की स्लाटित पथ में चलता है।

Link mechanism
कड़ी यंत्रावली
अनम्य अवयवों का विन्यास जिनको प्रतिबंधकों द्वारा जोड़ दिया जाता है ताकि गति का प्रवर्धन एवं दिशा परिवर्तन दोनों किया जा सके।

Link motion
कड़ी - गति
किसी यंत्र के महत्वपूर्ण अवयव को कड़ी प्रणाली गति प्रदान करना।

Linkage
कड़ी तंत्र
अनम्य कड़ियों कीलाग्र और सर्पी अवयवों की असैम्बली, जिसमें निर्गत कड़ी विशेष की गति असैम्बली की गति का पूर्ण निर्धारित कार्य है।

Linkage multiplier
कड़ी तंत्र गुणक
अभिकलक यंत्रावली जिसमें निर्गत कड़ी की गति दो निवेश गतियों के गुणा के समानुपाती होती है।

Lip
ओष्ठ
औजार का तीक्ष्ण कर्तक सिरा या किसी भी वस्तु का पतला उभरा हिस्सा।

Lip drill
ओष्ठ बरमा
एक प्रकार का सपाट - बरमा जिसके कर्तक सिरे आगे की ओर वक्रित रहते हैं यह हिस्सा ओष्ठ कहलाता है इसे या तो फोर्जन के समय या अपघर्षण द्वारा प्ररूपित किया जाता है। ओष्ठ आगे को वक्रित होने से धातु न्यून कोण पर सम्पर्क करती है।

Liquid damping
द्रवीय अवमंदन
द्रव घर्षण की सहायता से प्रखंण को अवमंदित करने की विधि। यदि चल अवयव भारी हो तो उस स्थिति में तेल अवमंदन का उपयोग अधिकांश रूप में किया जाता है।

Liquids
द्रव
वह तरल जिन्हें आसानी से दबाया नही जा सकता, द्रव कहलाते हैं। यह असम्पीड्य होते हैं। ये निश्चित आकार व आयतन धारण करते हैं जोकि धारण किये जाने वाले पात्र पर निर्भर करता है। इसमें बहने की क्षमता होती है।

Live axle
चालक धुरा
धुरा जिस पर भार एवं शक्ति क्रिया विद्यमान रहती है। अर्ध - प्लावमान, त्रि - चतुर्थ प्लवमान और पूर्म - प्लवमान धुरे इस प्रकार के अंतर्गत आते हैं।


logo