logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Firm
फर्म
इसके एक या अधिक मालिक होते हैं। एक फर्म के उत्पादन कई प्रकार के हो सकते हैं। एक ही प्रकार के उत्पादन वाली कई फर्म मिलकर एक इण्डस्ट्री बनती है।

Fit
फिट
इसके द्वारा दो मेल के अवयवों के मध्य एक संबंध व्यक्त किया जाता है कि समन्वायोजन में कब व्यक्तिकरण होगा और कब अवकाश।

Fit, clearance
अवकाश फिट
मेलक अवयवों के मध्य एक प्रकार की फिट। इसमें साइज की सीमा इस प्रकार निर्धारित की जाती है कि असैम्बली मे हमेशा अवकाश रहता है।

Fit, compound
संयुक्त फिट
यह एक प्रकार की संकुचन - फिट है इसमें बाहरी अवयव को उच्च ताप पर गर्म करके प्रसारित किया जाता है तथा आन्तरिक अवयव को अति-निम्न ताप पर ठंडा करके संकुचित करना पड़ता है।

Fit, force
बल - फिट
यह एक प्रकार की फिट है जिसमें से बाह्य अवयव का व्यास मादा (आन्तरिक) अवयव के व्यास से कुछ बड़ा होता है। इसमें बाहरी अवयव को धकेला जाता है इस फिट के लिये अत्याधिक बल की आवश्यकता पड़ती है। कार के धुरे एवं पहिये इस फिट के सांकेतिक उदाहरण है धुरे को पहिये के छिद्र में धकेलने के लिये द्रवीय - दबित्रों का उपयोग किया जाता है अतः इसे दाब-फिट भी कहते हैं।

Fit, free
मुक्त फिट/मुक्त अन्वायोजन
इस प्रकार की फिट में अन्वायोजित अवयव आसानी से घूम सकते हैं। इसे धावन फिट भी कहते हैं। इस प्रकार की फिट में चाल 600 चक्रण प्रति मिनट या अधिक और सामान्य दाब 600 पाउंड प्रति वर्ग मीटर या अधिक रहता है।

Fit, interference
व्यतिकरण फिट
एक प्रकार की फिट, जिसमें मेलक अवयवों के लिये सीमाएँ इस प्रकार रखी जाती है कि समान्वायोजन के समय एक अवयव को दूसरे अवयव के पास लाने पर हमेशा व्यक्तिकरण विद्यमान रहता है।

Fit, loose
श्लघ फिट, श्लघ अन्वायोजन
इस फिट में काफी आजादी रहती है और इसमें कई प्रकार की फिटें आती हैं जहाँ परिशुद्धि यथार्थता आवश्यक नहीं है।

Fit, medium
मध्यम फिट
यह भी मुक्त फिट है इसमें चाल 600 पाउंड प्रति वर्ग मीटर से कम रहती हैं। सर्पी फिट तथा बहुत यथार्थ मशीन औजार और स्वचल अवयवों में बी इस फिट का उपयोग होता है।

Fit, tight (slight negative fit)
संकृष्ट फिट / अन्वायोजन (तनिक ऋणात्मक फिट)
इस प्रकार की फिट को समन्वायोजित करने के लिये हल्के दाब की आवश्यकता पड़ती है तथा अवयव कम या अधिक स्थायी तौर पर समन्वायोजित किया जाता है। जैसे गरारी के लिये स्टड का बद्ध सिरा।


logo