logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Encapsulation
परिसंपुटन
कुर्ट लेविन के मतानुसार तनावजनक और द्वंद्वमूलक परिस्थिति से बचने के लिए व्यक्‍ति द्वारा अपनाया गया ऐसा अत्यंत अहंकेद्रित व्यवहार जिससे वह सारे बाह्य उद्दीपनों के प्रति बिल्कुल उदासीन और निष्‍क्रिय बना रह सकता है।

Encephalitis lethargica
तंद्राकर मस्तिष्कशोथ
मस्तिष्क का एक संक्रामक रोग जिसमें शुरू-शुरू में व्यक्‍ति हर समय उनींदा सा रहता है और उसे बुखार भी रहता है। आगे चलकर रोगी बेचैन और चिड़चिड़ा रहता है वह झटकेदार आंगिक गतियाँ करता है और रोग के ठीक होने पर भी उसमें कुछ मनोवैज्ञानिक अपसामान्यताएँ प्रकट हो सकती हैं।

Encephalization
मस्तिष्कीकरण
1. वह विकासात्मक प्रक्रिया जिससे मस्तिष्क की संरचना हुई है। 2. व्यक्‍ति की वृद्धि या जातियों के विकास क्रम में शारीरिक क्रियाओं का मस्तिष्क द्वारा अधिकाधिक नियंत्रित होना।

Encephalomalacia
मस्तिष्कमृदुता
मस्तिष्क का अत्यंत मुलायम और नम्य हो जाना जिससे रोगी की विभिन्न मानसिक क्रियाएँ विकृत हो जाती हैं।

Encoding specificity
कूट संकेतन वैशिष्ट्य
प्रत्यक्षण पर सम्पादित वे विशिष्‍ट कूट संकेतन संक्रियाएँ जो यह निर्धारित करती हैं कि भण्डारित सूचनाओं की पुनर्प्राप्‍ति में कौन से संकेत प्रभावी होंगे।

Encoding specificity principle
कूट संकेतन विशिष्‍टता
टुलविंग द्वारा प्रतिपादित पुनरुद्धार का एक नियम।

End foot
अंत्य पाद
अन्य तंत्रिका-कोशिकाओं की शाखिकाओं के संपर्क में रहने वाले तंत्रिका तंतुओं का एक छोटा सा आगे को बढ़ा हुआ भाग या लघु प्रवर्ध जिसे तंत्रिका तंतु का अंतर्ग्रथनी छोर या तंत्रिसामीप्य सिरा भी कहा जाता है।

End plate
अंत्य प्लेट
किसी तंत्रिका तंतु की पेशी कोशिका से कार्यात्‍मक संपर्क रखने वाली एक विशिष्टीकृत तंत्रि-संरचना।

End pleasure
अंत्य सुख
किसी भी तनाव पूर्ण स्थिति से छुटकारा पाने के साथ-साथ होने वाली आनंद की अनुभूति।

End spurt
अंत्य स्फुरण
किसी काम को समाप्‍त करने या थकान आदि के कारण उसे बीच में ही छोड़ने के ठीक पहले ऐच्छिक पेशियों की क्रियाओं में तेजी आ जाना।


logo