logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Exospore
बहिर्बीजाणु
ताप तथा शुष्कन रोधी बीजाणु जो मुकुलन की प्रक्रिया द्वारा कायिक कोशिका से बाहर बनता है । यथा मॉथीलोसाइनस वंश के मेथेन - ऑक्सीकारी बहिर्बीजाणु ।

Exothermic
ऊष्माक्षैपी, ऊष्माउन्मोची
(रासायनक अभिक्रिया के संबंध में) जिसमें ऊर्जा निकलती है ।

Expanding wall
प्रसारी भित्ति
बीजाणुओं में उपस्थित भित्तियों के प्रकारों में से एक लेक्टिक अम्ल वाले यौगिकों और पोलीविनाइल ऐल्कोहॉल से उपचारित बीजाणु भित्ति का फूल कर मोटाई में बढ़ जाना ।

Exponential phase
चरघातांकी प्रावस्था
किसी संवर्धन की वृद्धि प्रावस्था जिसके दौरान किसी नियत वृद्धि अवस्थाओं में अधिकतम वृद्धि दर (न्यूनतम उत्पादन समय) बनी रहती है ।

Expression vector
अभिव्यक्ति वेक्टर
इस प्रकार डिजाइन किया गया क्लोनी-वैक्टर जिससे कि किसी विशेष स्थल पर डाला गया कोडन अनुक्रम, प्रोटीन में अनुरेखित और स्थानांतरित हो जाता है ।

Extracellular
कोशिका बाह्य
परपोषी कोशिकाओं से बाहर ।

Extrachromosomal genetic element
गुणसूत्रबाह्य आनुवंशिक तत्व
प्लास्मिड नामक एक आनुवंशिक तत्व जो जीवाणु कोशिका के कोशिक द्रव्य में स्वतः प्रतिकृति बनाता है ।

Exudate
निःस्राव
शोथयुक्त ऊतक या विक्षाति में पाया जाने वाला तरल पदार्थ ।


logo