logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Erg
अर्ग
सेन्टीमीटर ग्राम सैकिण्ड (C.G.S.) पद्धति में कार्य की इकाई।

Ergodic process
अभ्यतिप्राय प्रक्रम
वह यादृच्छिक प्रक्रम जिसमें एक आंकड़ा प्रतिदर्श के लिये समय पर आधारित माध्यमान एक विशेष मान प्राप्त करता है जो सम्पूर्ण प्रक्रम का प्रतिदर्श होता है।

Ergonomics
श्रमदक्षता शास्त्र
कार्यकारी वातावरण एवं श्रमिक द्वारा प्रचालित उपस्करों के सापेक्ष मानव क्षमता एवं मनस्थिति के अध्ययन का विज्ञान।

Erosion
अपरदन
(1) किसी वस्तु के वायु, जल, गैस आदि द्वारा पदार्थ का ह्रास होना।
(2) किसी तरल के बहाव के कारण सतह के धीमी गति से घिसाव की प्रक्रिया।

Erosion scab
अपरदन खुरंड
साँचे में पिघली धातु प्रवाह के फलस्वरूप बालू कटाव के कारण उत्पन्न ढलाई - पृष्ठ पर छोटे - छोटे अनियमित उभार।

Escape
निस्सरण / अतिवाही
भाप या तरल पदार्थ का निष्कासन।

Escape pipe
निस्सरण पाइप
भाप या तरल पदार्थ को ले जाने वाला पाइप।

Escape valve
अतिवाही वाल्व
वह उपकरण जिसके द्वारा भाप या तरल पदार्थ का निष्कासन होता है।

Escape velocity
पलायन वेग
1. किसी पिण्ड का वह न्यूनतम वेग जिससे वह पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षक बल से बाहर निकल सकता है ।
2. भाप या तरल पदार्थ का निष्कासन वेग।

Escape wheel
विलगन - चक्र / पलायन चक्र
(1) घन्टे या घड़ियों में प्रयुक्त दंतचक्र जिसके दाँते पैलेट पर कार्य करते है।
(2) किसी पलायन युक्ति का चक्र।


logo