किसी पाठ्यचर्या का निर्माण करते समय उसके उद्देश्यों, विधियों, अनुक्रम तथा लागत आदि के बारे में सूचना प्राप्ति की सुविचारित प्रक्रिया। इसमें सूचना मानचित्रण, अनुक्रम चार्ट तथा नेटवर्क विश्लेषण आदि प्रविधियों का प्रयोग किया जाता है।
Curriculum control
पाठ्यचर्या नियंत्रण
पाठ्यचर्या के निर्माण, उसमें परिवर्तन तथा उसकी योजना में विद्यालय से इतर बाह्य हितों जैसे माता-पिता, नियोक्ता, सामाजिक समुदाय अथवा समाज आदि के प्रभावों को सीमित रखने की प्रक्रिया। इस प्रक्रिया द्वारा पाठ्यचर्या पर पड़ने वाले विद्यालय के आंतरिक तथा समाज के बाह्य प्रभावों में संतुलन रखा जा सकता है।
Curriculum deliberation
पाठ्यचर्या विचार-विमर्श
किसी पाठ्यचर्या पर व्यावहारिक दृष्टि से सोच विचार करने की एक प्रक्रिया जिसमें पाठ्यचर्या से संबंधित समस्याओं को परिभाषित करना, प्रस्तावित सुझावों के पक्ष-विपक्ष में दिए गए तर्कों की जांच करना आदि सम्मिलित है।
Curriculum development
पाठ्यचर्या विकास
पाठ्यचर्या निर्माण की एक प्रक्रिया जिसके विभिन्न चरण हैं। उपयोगी शैक्षिक अनुभवों का चयन, नियोजन, उनका कार्यक्रम में संगठन, कार्यक्रम का क्रियान्वयन और मूल्यांकन। पाठ्यचर्या विकास एक सतत प्रक्रिया है जिसमें अनुसंधान के निष्कर्षों, नवीन ज्ञान, सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर पाठ्यचर्या का मूल्यांकन, उसमें रूपांतरण तथा सुधार किया जाता है।
Curriculum evaluation
पाठ्यचर्या मूल्यांकन
पाठ्यचर्या के संदर्भ कार्यक्रम, प्रक्रिया, प्रविधि, सामग्री एवं उत्पाद के संबंध में विकल्पों की पहचान एवं उनके आधार पर निर्णय लेने के लिए साक्ष्य एकत्रित करने और उनका विश्लेषण करने का एक प्रक्रम।
Curriculum organisation
पाठ्यचर्या संगठन
किसी शिक्षा संस्था में अध्यापन और अधिगम से संबंधित सभी अध्यापन तथा अधिगम कार्यों की इस प्रकार की व्यवस्था जिसमें अधिगम क्रियाकलाप परस्पर पुनर्वलित हों तथा शिक्षा के उद्देश्यों की प्रभावी उपलब्धि हो जाए।
Curriculum planning model
पाठ्यचर्या आयोजन मॉडल
1. पाठ्यचर्या को सामाजिक और आर्थिक विकास के लक्ष्यों तक पहुंचने का साधन मानते हुए एक ऐसा प्रतिरूप करना जो सार्थक एवं आधारभूत पाठ्यचर्या की रचना में सहायक हो सके।
2. अध्यापक शिक्षा की एक व्यवस्था जिससे अध्यापकों में मूल्यांकन कौशलों का समुचित निकास हो सके और वे अनुसंधान परिणामों से निरंतर अवगत हो सकें।
Curriculum process
पाठ्यचर्या प्रक्रिया
विद्यालय के शैक्षिक परिवेश में प्रत्येक विद्यार्थी के अधिगम तथा व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करने वाले नियोजित तथा अनियोजित अनुभवों को प्राप्त करने की प्रक्रिया। इसके मुख्यतः चार अंतःसंबंधित तत्व हैं ;- (1) उद्देश्यों तथा लक्ष्यों के विषय में निर्णय और निर्धारण ;
(2) उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अनुकूल पाठ्यक्रम विषयवस्तु के संबंध में निर्णय ;
(3) विषयवस्तु के संगठन तथा प्रस्तुतीकरण के अनुसार अध्यापन विधियों का चयन ; तथा
(4) विविध प्रविधियों का प्रयोग करते हुए उद्देश्यों की प्राप्ति, अधिगम अनुभवों की उपयुक्तता, अध्यापन विधि की प्रभाविता आदि का मूल्यांकन।
Cutting score
अपच्छेदित प्राप्तांक, विभाजन प्राप्तांक
किसी प्रयोजन अथवा निकष के संदर्भ में व्यक्तियों को उच्च तथा निम्नकोटियों में विभाजित करनेवाला प्राप्तांक।
Cybernatic pedagogy
साइबरनेटिक बाल शिक्षणशास्र
(1) वह शिक्षण शास्र जिसका आधार ऐसी स्व-नियामक सूक्ष्म पद्धतियों का उपयोग है जिनके द्वारा छात्रों के अपरिमित वैयक्तिक अंतरों का समायोजन किया जा सकता है। इन पद्धतियों में अध्यापन मशीनों की भांति अनुकूलित होता है, दूसरे शब्दों में इसमें अध्यापन कार्य यंत्रवत परिचालित होता है।
(2) अध्यापन कार्यों में विभिन्न अधिगम स्तरों तथा अभिवृत्तियों के उपयुक्त कार्यक्रमों, एककों को प्रस्तुत करने के लिए संगणकों का उपयोग करना।