एक ही देश के विभिन्न पत्तनों के बीच चलने वाला देशीय व्यापार।
Coin
सिक्का, टंक
धातु-खंड जिस पर उसका विनिमय-मूल्य एवं राजचिह्न अंकित करके उसे राज्यादेश से मुद्रा के रूप में प्रयोग के लिए जारी किया गया है।
coin के प्रमुख प्रकारों के लिए दे. standard coin, token coin
Coinage
सिक्का-ढलाई, टंकण
धातु-मुद्रा ढालने की प्रक्रिया।
Co-insurance
सहबीमा
संपत्ति बीमा पॉलिसी (प्रायः अग्नि बीमा पॉलिसी) का एक प्रावधान जिसके अनसार संपत्ति के स्वामी को बीमाकृत संपत्ति के मूल्य के एक निर्दिष्ट प्रतिशत तक की हानि या क्षति होने पर वह स्वयं वहन करनी होती है। इसके बदले बीमा कंपनी प्रीमियम में कुछ कमी कर देती है।
Collateral security
संपार्श्विक प्रतिभूति
वह संपत्ति जिसे आड़ रखकर क़र्ज़ लिया गया है।
Collection
वसूली, उगाही
किसी चैक, ड्राफ्ट़, हुंडी, किराया, ब्याज, लाभांश, प्रीमियम आदि की रक़म लेने के लिए अदाकर्ता के समक्ष माँग प्रस्तुत करना और रक़म प्राप्त करना;
इस प्रकार प्राप्त रक़म।
Collection charges
वसूली प्रभार, उगाही खर्च
शहर से बाहर के चैकों, ड्राफ़्टों आदि का पैसा उगाहने के लिए बैंक द्वारा ग्राहकों से वसूल किया गया प्रभार।
Columnar book-keeping
खानेदार बहीखाता पद्धति
कतिपय प्रतिष्ठानों में अपनाई जाने वाली विधि जिसमें कुछ बहियों में बहुत से ख़ाने रहते हैं, जिनमें अनेक परस्पर संबद्ध मदों की रक़में दर्ज की जाती हैं। इसका लाभ यह है कि खतियान के समय इन मदों के लेखाओं में भारी प्रविष्टियाँ अलग-अलग करने के बजाय केवल उनमें जोड़ दर्ज करने से काम चल जाता है जिससे समय और श्रम की बचत होती है।
Columnar day book
ख़ानेदार रोज़नामचा
बिक्री रोज़नामचा और ख़रीद रोज़नामचा में कई ख़ाने बनाकर क्रमशः बिक्री और ख़रीद का मदवार विश्लेषण प्रस्तुत किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, बिक्री रोज़नामचा में ख़ाने बना कर विभागानुसार या वस्तुओं के वर्गों के अनुसार या क्षेत्रीय बिक्री-केंद्रों की अलग-अलग बिक्री दिखाई जा सकती है। इसी प्रकार, ख़रीद रोज़नामचा में माल की क़ीमत, भाड़ा तथा अन्य विविध व्यय अलग-अलग दर्ज किए जा सकते हैं।
Combination
गुटबंदी, संयोजन
स्पर्धा में कमी करने और बड़े पैमाने की बचतों का लाभ उठाने जैसे समान व्यावसायिक उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु दो या दो से अधिक प्रतिष्ठानों के बीच किया गया समझौता, संघटन या संघीकरण।