logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Classification
वर्गीकरण
समानता और पारस्परिक संबंधों के आधार पर वर्गकों का क्रमांकन और श्रेणीकरण।

Cleaning
निर्मलन
सूत्रकृमि की स्लाइड बनाने की प्रक्रिया का एक चरण जिससे शरीर के विभिन्न भागों को सुस्पष्ट बनाया जाता है।

Cleavage
विदलन
अंडे का खंडीभवन या उसके केंद्रक का विभाजन और उस विभाजन से बनी कोशिकाओं से कोरकचर्म का निर्माण।

Cloaca
अवस्कर
नरों में ऐसी संयुक्त गुहा जिसमें पाचन तथा जनन-तंत्र खुलते हैं।

Clone
क्लोन
एकल जीव से अलैंगिक जनन (समसूत्री कोशिका विभाजन) द्वारा प्राप्त आनुविंकतः समरूप व्यष्टि।

Cloned gene
क्लोनिन जीन
प्लाज्मिड वाहक अणु में समाविष्ट डी.एन.ए. श्रुंखला जो इसके साथ-साथ समान अथवा भिन्न जीवों में पुनरावर्तित होती है।

Cloning
क्लोनन
कोशिकाओं, जीवों अथवा डी.एन.ए. के खेडों का अलैंगिक उत्पादन जो अनुवांशकतः मूल के समान है।

Co-enzyme
सह-एन्जाइम
किसी एन्जाइम या एन्जाइम तंत्र के द्वारा उत्प्रेरित अभिक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेने वाला कार्बनिक यौगिक जो इस प्रक्रिया में स्वयं व्यय नहीं होता।

Coarse root
स्थूल जड़
वह स्थिति जिसमें सूत्रकृमि के आक्रमण द्वारा पार्श्विय जड़ें नष्ट हो जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप अधिकांशतः मुख्य जड़ों का तंत्र रह जाता है।

Cobb's formula
कॉब सूत्र
डीमान के सूत्र की तरह कॉब का सूत्र भी सूत्रकृमियों के मापन के लिए प्रस्तावित किया गया था जो सन् 1940 तक व्यापक रूप से काम में लाया जाता रहा है।
इसमें पाँच सूचकांकों के जोड़े होते हैं जो शरीर की लंबाई के प्रतिशत के रूप में अभिव्यक्त होते हैं तथा एक एकल अंत्य सूचकांक होता है जो कि शरीर की लंबाई को मिलीमीटर में दर्शाता है। प्रत्येक जोड़े की ऊपरी संख्या अग्र सिरे से दूरी को दर्शाती है और निचली संख्या उसी स्थल पर शरीर की चौड़ाई बताती है।


logo