किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय द्वारा अपने पुराने छात्रों के हित के लिए दी जाने वाली शिक्षा जिसमें व्यावसायिक अनुदेश, अध्ययन के लिए मार्गदर्शन, समस्याओं के समाधान और संस्था द्वारा प्रायोजित चर्चा में भाग लेना शामिल है।
ambilaterality
उभय पार्श्व सौकर्य
शरीर के बाएं और दाएं दोनों अंगों को प्रयोग करने की समान कुशलता।
anagram
वर्ण विपर्यास
पढ़ने से संबंधित एक खेल जिसमें किसी शब्द या वाक्यांश के अक्षरों को बदल कर नए शब्द या वाक्यांश बनाए जाते हैं।
analytical method
विश्लेषी प्रणाली
शिक्षण की वह विधि जिसमें पहले पूरी पाठ्य सामग्री प्रस्तुत की जाती है और फिर क्रमशः उसके विभिन्न खण्डों के पारस्परिक संबंध का अध्ययन करते हुए पूरी विषय-वस्तु को स्पष्ट किया जाता है।
analytical study
विश्लेषी अध्ययन
अ- ऐसी सोद्देश्य मानसिक क्रिया जिसमें किसी समस्या को अच्छी तरह समझने के लिए उसे कई भागों में बांट दिया जाता है।
आ- किसी समस्या को कई भागों में बांट कर और उसकी विस्तार से परीक्षा करके उसके आधार पर प्रकाशित किसी खोज का विवरण।
analytical test
विश्लेषी परीक्षण
ऐसा परीक्षण जिसके द्वारा किसी योग्यता के निर्णायक तत्वों का पता लगाया जाए।
किसी व्यक्ति अथवा समूह से किया जाने वाला समालाप जो व्यक्ति विशेष अथवा समूह की विशेषताओं तथा समायोजन की समस्याओं पर प्रकाश डाल सके।
anecdotal record (=descriptive record)
वृत्तांत अभिलेख
छात्र के बारे में लिखा गया ब्यौरा जिसमें छात्र के जीवन-वृत्त के अंश हों और जिसमें उसके विशिष्ट कार्यों और व्यवहार के कुछ उदाहरणों का उल्लेख हो। यह ब्यौरा अध्यापक अथवा परामर्शदाता अथवा शोधकर्ता विभिन्न सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बनाता है।
annoyers and satisfiers
क्लेश-तोषकारी साधन
साधन जिनसे सीखने वाले को दुःख या प्रसन्नता मिले, जैसे दंड और पुरस्कार, विफलता या सफलता आदि।
annual
वार्षिकी
विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय का पुस्तकाकार और सचित्र वार्षिक अभिलेख जो कक्षा के छात्रों द्वारा लिखित, संम्पादित और प्रकाशित किया गया हो।