logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Hand moulding
हस्त संचन देखिए-- Moulding

Hanover metal
हैनोवर धातु कम घर्षण और उत्तम कठोरता वाला मिश्रातु जिसमें 87% वंग, 8% ऐन्टिमनी और 5% तांबा होता है। इसका उपयोग बेयरिंगों में किया जाता है।

Hansgrig Process
हेन्सगिर्ग प्रक्रम मैग्नीशियम ऑक्साइड का कार्बन के साथ अपचयन कर मैग्नीशियम बनाने की विधि। इसे रैडेंथिन प्रक्रम भी कहते हैं।

Hardenability
कठोरणीयता शमन द्वारा उत्पन्न कठोरता की गहराई और वितरण को निर्धारित करने का गुणधर्म। इसे प्रायः सापेक्ष रूप से व्यक्त किया जाता है और यह क्रांतिक शीतलन-दर से संबंधित होता है। क्रांतिक शीतलन दर वह दर है जिस पर और जिसके ऊपर पूर्णतया मार्टेन्साइटी संरचनाएँ बनाती हैं। क्रांतिक शीतलन दर अथवा कठोरणीयता मुख्यतः संघटन का फलन होती है, यद्यपि समान संघटन के इस्पातों की भिन्न कठोरणीयता और एक ही साँचे के इस्पातों में पर्याप्त भिन्नता हो सकती है। शमन के फलस्वरूप सीमित परिच्छेद आमाप (Section size) को ही पूर्णतया कठोर किया जा सकता है। सादे कार्बन इस्पातों का कठोरण कम गहराई तक होता है और मिश्रातुओं को मिलाने से अधिक गहराई तक कठोरण किया जा सकता है।

Hardening
कठोरण लोह अथवा अलोह धातुओं और उसके मिश्रातुओं की कठोरता बढ़ाना। प्रमुख कठोरण-विधियाँ निम्नलिखित हैं :-- काल कठोरण (Age hardening)-- किसी धातु की बनी वस्तु की संरचना में परिवर्तन करने का प्रक्रम जो वायुमंडलीय ताप पर धीरे-धीरे और उच्च ताप पर तीव्र गति से होता है। इसके कारण प्रमाणक प्रतिबल (Proof stress), अधिकतम प्रतिबल और कठोरता बढ़ जाते हैं तथा तन्यता में कमी आ जाती है। ये प्रभाव अतिसंतृप्त ठोस विलयन से अवक्षेपण के फलस्वरूप उत्पन्न होते हैं जिससे काल-प्रभावन के पहले प्रायः उच्च ताप पर विलयन-उपचार किया जाता है। यह अवक्षेप अतिसूक्ष्म होता है। प्रायः इस्पातों के लिए काल-प्रभावन और अलौह मिश्रातुओं के लिए काल-कठोरण शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जब काल कठोरण उच्च ताप पर किया जाए तो उसे कृत्रिम काल-प्रभावन कहते हैं और यदि सामान्य ताप पर किया जाए तो उसे प्राकृतिक काल-प्रभावन कहते हैं। प्राकृतिक काल प्रभावन के काण उत्पन्न कठोरण को प्राकृतिक कठोरण कहते हैं। यह प्रक्रम अनेक मिश्रातुओं के साथ किया जा सकता है जिसमें कुछ विशेष प्रकार के इस्पात, ऐलुमिनियम, तांबा, टाइटेनियम, मैग्नीशियम एवं निकैल मिश्रातु सम्मिलित है। काल कठोरण संपन्न होने के लिए मिश्रातु में कुछ ऐसे यौगिकों का बनाना आवश्यक है जो मिश्रातु के मैट्रिक्स में विलयन के रूप में पहुँच सके, अतः इसे अवक्षेपण-कठोरण भी कहते हैं। परिक्षेपण-कठोरण (Dispersion hardening)-- किसी ऐसे पदार्थ के सूक्ष्म कणों के परिक्षेप की उपस्थिति के फलस्वरूप धातु को कठोर बनाना जो धातु के जालकों में विलेय न हो। इसमें प्रयुक्त पदार्थ जालक में अक्रिय कठोर, सबमाइक्रॉन आमाप का और समान रूप से परिक्षिप्त होना चाहिए। इसे परिक्षेपण प्रबलन भी कहते हैं। अवक्षेपण कठोरण (Precipitation hardening) देखिए-- Age hardening शमन कठोरण (Quench hardening)-- इसमें लोह धातु को क्रांतिक-परास अर्थात् Ac₃ ताप से कुछ अधिक ताप तक गरम करने के बाद पूर्ण विसरण होने तक उसी ताप पर बनाए रखा जाता है और फिर जल, तेल या हवा में ऐसी नियत दर से शमन किया जाता है जो ऑस्टेनाइट/ पर्लाइट रूपांतरण को रोकने अथवा मंद करने और मार्टेन्साइटी संरचना बनाने के लिए पर्याप्त हो। कठोरण प्राप्त करने के लिए न्यूनतम शीतलन-दर, क्रांतिक शीतलन-दर कहलाती है।
द्वितीयक कठोरण (Secondary hardening)-- प्रायः उच्च वेग औजारी इस्पातों के पायन से उत्पन्न कठोरता। इनका 400°C--600°C ताप पर पायन करने से शमन द्वारा प्राप्त आस्टेनाइट अपने से कठोर कार्बाइडों में बदल जाता है। विलयन-कठोरण (Solution hardening)-- कुछ विशेष प्रकार के मिश्रातुओं को पर्याप्त समय तक उपयुक्त ताप पर गरम करने से वांछित अवयव ठोस विलयन में प्रविष्ट कर जाता है। फिर द्रुत-शीतलन से यह अवयव, विलयन में बना रहता है। इस अवस्था में पदार्थ अतिसंतृप्त अस्थायी अवस्था में रहता है जो कठोरता प्रदर्शित करता है। प्रतिबल-कठोरण (Stress hardening) देखिए -- Work hardening कार्य--कठोरण (Work hardening) धातु में सुघट्य विरूपण के कारण होने वाली कठोरता। यह अवरोधों पर प्रभ्रंशों को आरोपित करने से उत्पन्न होती है जिससे और अधिक विस्थापन उत्पन्न होते हैं। इन दोनों प्रकार के विस्थापनों की परस्पर क्रिया से पदार्थ का प्रवाह-प्रतिबल बढ़ता है। यह प्रवाह प्रतिबल कभी-कभी विकृति काल प्रभावन के काण और बढ़ जाता है। तनन प्रतिबल-विकृति वक्र के सुघट्य विरूपण अंश को निम्नलिखित समीकरण द्वा व्यक्त किया जा सकता है। प्रतिबल ͫ विकृति = -------------- h जिसमें h कार्य कठोरण गुणांक है। षट्भुंज-जालकों के लिए m का मान 1 और घन-जालकों के लिए m का मान 2 होता है।

Hard facing
कठोर आलेपन धातु की जो वस्तुएँ अधिक घिसती हैं उनके पृष्ठों पर ऐसी धातुओं या मिश्रातुओं का लेप चढ़ाना जो अधिक घर्षणरोधी हों। कठोर धातु मृदु धातु पर लेपन वेल्डिंग अथवा फुहारण द्वारा किया जाता है। इस विधि का उपयोग, रूपदाओं, खनन औजारों और वेधन-उपस्करों के लिए होता है। इसे कठोर पृष्ठन भी कहते हैं।

Hard metal
कठोर धातु टंगस्टन, टैन्टेलम अथवा टाइटैनियम के चूर्णित कार्बाइड, जिन्हें चूर्णित कोबाल्ट अथवा निकैल के साथ मिलाकर और फिर अतप्त निपीडन तथा अंत में सिन्टरन के बाद ठोस-संहतियों के रूप में संयोजित किया जाता है। इनका उपयोग कर्तक औजारों, तार-कर्षण, रूपदाओं और ऐसे पुर्जों को बनाने के लिए होता है जिनकी अधिक घिसाई होती है।

Hardness
कठोरता किसी पदार्थ का वह गुणधर्म जिसके कारण वह बाहरी बलों से उत्पन्न खरोंच, घर्षण, वेधन, दंतुरण, मशीनीयता तथा कर्तन का प्रतिरोध करता है। कठोरता का संबंध (1) धातुओं के तनन-सामर्थ्य (2) घर्षणरोधी गुण (3) ऊष्मा-उपचार के फलस्वरूप होने वाले पायन की मात्रा और (4) धातु की समांगता से होता है। देखिए-- Hardness tester

Hardness test
कठोरता परीक्षण पदार्थों की कठोरता को मापने का परीक्षण। प्रमुख कठोरता परीक्षण निम्नलिखित है-- ब्रिनेल कठोरता परीक्षण (Brinell hardness test)—इसमें जिस पदार्थ की कठोरता ज्ञात करनी हो उसमें निर्दिष्ट व्यास की इस्पात या कार्बाइड की गेंद को विशिष्ट भार द्वारा बलपूर्वक प्रविष्ट किया जाता है। प्राप्त परिणाम को ब्रिनेल-कठोता-संख्या में व्यक्त किया जाता है। ब्रिनेल कठोरता संख्या ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त भार को (किलोग्राम में) उत्पन्न मुद्रांक के पृष्ठ-क्षेत्रफल से भाग किया जाता है। कठोरता निम्नलिखित समीकरण द्वारा ज्ञात की जाती है। z P ब्रिनेल कठोरतांक = ------------------------- ЛD (D--√ D2 –d2) जिसमें P प्रयुक्त भार (किलोग्राम में) D गेंद का व्यास (मिलीमीटर में) और d गेंद के मुद्रांक का व्यास (मिलीमीटर में) है। विभिन्न धातुओं की कठोरता ज्ञात करने के लिए p और D2 के अनुपात का नियत मान होता है जो अलग-अलग धातुओं के लिए अलग-अलग होता है। उदाहरणार्थ इस्पात और लोहे के लिए यह मान 30; पीतल, कांसा तथा अन्य मृदु धातुओं के लिए 5, और अत्यंत मृदु धातुओं के लिए 1 होता है।
रेती कठोरता परीक्षण (File hardness test)—शमित अथवा शमित और पायनित इस्पातों की कठोरता का आकलन करने के लिए या उत्पादन में गियरों, बेयरिंगों आदि कठोरित अवयवों के नियंत्रण के लिए इस्पात-पृष्ठों की कठोरता का परीक्षण करने की सामान्य कार्यशाला विधि। इसमें रेती की मूठ को इस प्रकार पकड़ा जाता है कि तर्जनी रेती की लंबाई के साथ रहे। परीक्ष्य पृष्ठ को धीरे-धीरे किंतु मजबूती के साथ तेज दांत से घिसा जाता है। जैसे ही दांत से खरोंच पड़ जाती है वैसे ही रेती को हटा दिया जाता है। इस परीक्षण में प्रयुक्त रेतियाँ मानक आमाप, आकार और कठोरता वाली होनी चाहिए। परीक्षण की गति जितनी धीमी होगी यह उतना ही यथार्थ होगा। कठोरित इस्पात की कठोरता 820—900 विकर्स (62—65 राकबेल C) होती है। नूप कठोरता परीक्षण (Knoop hardness test)—ब्रिनेल और विकर्स के सिद्धांतों पर आधारित इस परीक्षण में एक दंतुरक पर भार प्रयुक्त किया जाता है जो परीक्ष्य वस्तु को काटता है। इसमें हीरे का प्रयोग किया जाता है परंतु दंतुरक का आकार समचतुर्भुजीय होता है। नूप-परीक्षण में प्रायः हल्के भारों का प्रयोग किया जाता है और यह बहुत पतली चादरों के लिए प्रयुक्त होता है। यह सूक्ष्म कठोरता परीक्षण के काम भी आता है। इसे दंतुरण परीक्षण भी कहते हैं। मोज कठोरता परीक्षण (Mohs hardness test)—खनिजों की कठोरता ज्ञात करने तथा इस प्रकार उन्हें पहचानने के लिए प्रयुक्त इस परीक्षण में मौज पैमाने की सहायती ली जाती है। इस पैमाने में टाल्क की कठोरता 1 और हीरे की 10 मानी गई है। यदि इस पैमाने का कोई खनिज परीक्ष्य पदार्थ के पृष्ठ पर खरोंच डाल दे तो वह उस खनिज से मृदु हुआ और यदि परीक्ष्य पदार्थ, खनिज पर खरोंच डाल दे तो वह खनिज से कठोर हुआ। मोज पैमाना इस प्रकार है--
मानक के रूप में प्रयुक्त पदार्थ मोज संख्या हीरा 10 नीलम (कार्बोरंडम) 9 टौपेज 8 क्वार्ट्ज 7 फेल्डस्पार 6 ऐपाटाइट 5 फ्लुओराइट 4 कैल्साइट 3 जिप्सम 2 टाल्क 1 पिरैमिड हीरक कठोरता परीक्षण (Pyramid diamond hardness test)-- दंतुरता के प्रति किसी पदार्थ के प्रतिरोध को ज्ञात कर उसकी कठोरता मापने की विधि। विकर्स हीरक (मानक दंतुरक) वर्ग-आधार का पिरैमिड होता है जिसका अंतर्गत-कोण 136° होता है। 30 किलोग्राम भार पर यह ब्रिनेल की अपेक्षा बहुत कम दंतुरण उत्पन्न करता है। इसका लाभ यह है कि इसमें दंतुरण एक ही आकार का उत्पन्न होता है भले ही भार कितना भी हो। कठोरता-अंक को भार/ मुद्रांक के क्षेत्रफल द्वारा किलोग्राम/ मिमी2 में व्यक्त किया जाता है। 1.8544 P HD = ---------------------- d² जिसमें P= किलोग्राम में भार, d= मिलीमीटर में मुद्रांक का कर्ण।
रॉकवेल कठोरता परीक्षण (Rockwell hardness test) इसमें एक छोटे भार की सहायता से दंतुरक को परीक्ष्य पृष्ठ पर प्रविष्ट किया जाता है। यह दंतुरक इस्पात की गोली या हीरक शंकु होता है जिसे 'ब्रेल' कहते हैं। जब इसका प्रवेश रुक जाता है तो 4—5 सेकंड के लिए बड़ा भार प्रयुक्त किया जाता है। जैसे ही दंतुरक का वेधन रुक जाता है इसे बड़े भार को हटा लिया जाता है कि किंतु छोटा भार बना रहता है। बड़े भार के कारण प्राप्त वेधन की गहराई से कठोरता मालूम की जाती है और छोटे भार के प्रभाव की उपेक्षा कर देते हैं। इस परीक्षण में विभिन्न धातुओं के लिए विभिन्न मापक्रमों का प्रयोग किया जाता है। बढ़े भार उन्हीं मापक्रमों के अनुरूप निर्धारित किए जाते हैं। राकवेल कठोरता HD इस सूत्र से मालूम की जाती है---
HD = E--e जिसमें E एक स्थिरांक है जिसका मान दंतुरक की किस्म और प्रयुक्त पैमाने पर निर्भर करता है और e वेधन की गहराई की माप है। HD का माप सीधे पैमाने पर पढ़ लिया जाता है। शोर कठोरता परीक्षण (Shore hardness test)—एक प्रतिक्षेप कठोरता युक्ति जिसमें 1/12 औंस भार के हीरे की नोक वाले घन को अंशांकित काँच की नली से परीक्ष्य पृष्ठ पर गिराया जाता है। प्रतिक्षेप की ऊँचाई, कठोरता की माप होती है। यह परीक्षण जिस उपकरण में किया जाता है उसे शोर कठोरतादर्शी कहते हैं। इसे प्रतिक्षेप कठोरता परीक्षण भी कहते हैं। विकर कठोरता परीक्षण (Vicker hardness test)—किसी पदार्थ का दंतुरण-प्रतिरोध ज्ञात कर उसकी कठोरता को मापना। विकर हीरा (मानक दंतुरक) 136° अंतर्गत कोण (Included angle) वाला वर्ग-आधार का पिरामिड होता है। यह प्रायः 30 किलोग्राम भार पर प्रयुक्त किया जाता है। यह ब्रिनेल से बहुत कम दंतुरण उत्पन्न करता है और दंतुरण सदैव एक ही आकार का होता है। कठोरता संख्या (HD) किग्रा/ मिमी2 में व्यक्त की जाती है और निम्नलिखित समीकरण द्वारा ज्ञात की जाती है।
1.844 P HD= ---------------- d²
जिसमें P किलोग्राम में भार, d मिलीमीटर में मुद्रांक का कर्ण है। दंतुरण मुद्रांक प्रायः वर्गाकार होता है जिसके कर्णों को मिलीमीटर में मापा जाता है। जब दोनों कर्ण असमान होते हैं तो उनका औसत मान कर्ण की लंबाई के रूप में लिया जाता है।

Hard plating
कठोर लेपन साधारणतया कठोर क्रोमियम लेपन निक्षेप के संदर्भ में प्रयुक्त शब्द, किंतु वास्तव में इसका प्रयोग पृष्ठ-कठोरता बढ़ाने वाली किसी भी लेपन-प्रक्रम के लिए किया जाता है। अतः इसके अंतर्गत किसी धातु फुहारन तकनीक द्वारा किया जाने वाले लेपन भी आता है। विद्युत-निक्षेपण और विद्युतहीन निक्षेपण के अतिरिक्त इस शब्द का प्रयोग बहुत कम किया जाता है। कठोर-लेपन के लिए प्रयुक्त सामान्य विधियाँ हैं-- कठोर क्रोम लेपन, विद्युतहीन निकैल लेपन, ज्वाला लेपन, धातु फुहारण और वेल्डिंग।


logo