किसी भी अनुप्रयुक्त विषय में उसके प्रायोगिक पक्ष की परीक्षा।
practice
अभ्यास
किसी भी अधिगम सामग्री या प्रक्रियाओं का बार-बार दोहरा कर सीखना। गद्यांश पद्यांश को बोल-बोल कर या लिख-लिख कर स्मरण करना या सीखना।
practice teaching
अभ्यास शिक्षण
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का वह भाग जिसमें शिक्षु अध्यापकों विद्यालयी कक्षाओं में विभिन्न विषयों के शिक्षण का अभ्यास कराया जाता है।
practising school
शिक्षणाभ्यास विद्यालय
वह विद्यालय जहां शिक्षु अध्यापक अभ्यास शिक्षण करते है।
pre-adolescence
प्राक्किशोर अवस्था
जीवन का वह काल जो यौवनारंभ के एकदम पहले का होता है।
preceptorial plan
प्रिसेप्टर योजना
उच्च शिक्षा की एक योजना जिसमें विद्यार्थियों का एक समूह एक अध्यापक के अधीन कर दिया जाता है। यह संकाय सदस्य पठन और अध्ययन को निर्देशित करने के लिए पूरे समूह से निश्चित समय पर विचार विमर्श करता है।
1. किसी कथन की यथार्थता।
2. किसी माप की परिशुद्धता की मात्रा।
3. किसी परीक्षण में परीक्षक द्वारा पूर्व नियोजित अथवा जानबूझ कर लाई गई विभिन्नता के कारण माप की कसौटी में निरूपित विभिन्नता की मात्रा।
4. प्रयोगिक प्रारूप में प्रयुक्त एक संकल्पना जिसके अनुसार वास्तविक मूल्य और संभाव्य मूल्य के अंतर ही यथार्थता की भूल होती है।
precoded questions
पूर्व संकेतीकृत प्रश्न
वे प्रश्न जिनके वैकल्पिक उत्तर कूट संख्याओं द्वारा प्रदर्शित हों।
predictive validity
प्रागुक्ति वैधता
किसी परीक्षण के प्राप्तांकों और भविष्य में उपलब्ध होने वाले कसौटी परिवर्त के प्राप्तांकों के बिच सहसंबंध। इसके अनुसार परीक्षण परिवर्त की मात्रा ज्ञात होने पर कसौटी परिवर्त की मात्रा का अनुमान किया जा सकता है। बहुधा इसका प्रयोग भविष्य में निष्पत्ति सफलता अथवा व्यवसाय सफलता का पूर्वानुमान लगाने के लिए आवश्यक परीक्षणों के संदर्भ में किया जाता है।
pre-disposition
पूर्व प्रवणता, पूर्ववृत्ति, पूर्वानुकूलता
व्यक्ति में विशेष विशेषक अथवा गुण को विकसित करने की जन्मजात सामर्थ्य।