logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Soil mineralogy
मृदा खनिजविज्ञान मृदा विज्ञान की वह शाखा जिसमें भू-पर्पटी के अपक्षयण या तलछट की गहराई तक पाए जाने वाले समांगी अकार्बनिक पदार्थों का अध्ययन किया जाता है।

Soil moisture
मृदा आर्द्रता मृदा कणों पर अधिशोषित एवं मृदा सूक्ष्म रंध्रों में विद्यमान जल की मात्रा।

Soil monolith
मृदा एकाश्म मृदा-प्रोफाइल की वह खड़ी काट जिसे क्षेत्र विशेष से हटा लिया गया हो और प्रदर्शन या अध्ययन के लिए रखा गया हो।

Soil morphology
मृदा आकृतिविज्ञान 1. मृदा विज्ञानकी वह शाखा जिसके अंतर्गत परिच्छेदिका के गठन, संरचना, गाढ़ता, रंग और दूसरे भौतिक रासायनिक और जैविक गुणों का अध्ययन किया जाता है। 2. मृदा प्रोफाइल के भौतिक संघटन का अध्ययन जिसमें प्रोफाइलगत संस्तरों की किस्में, मोटाई तथा विन्यास और प्रत्येक संस्तर का गठन, संरचना, गाढ़ता तथा रंध्रता आदि सम्मिलित हैं।

Soil pan
मृदा दृढ़पटल मृदा के दाब के कारण बनी संहत अथवा सुसंबद्ध परत।

Soil permeability
मृदा पारगम्यता मृदा में जल या वायु संचरण से संबंधित गुण।

Soil phase
मृदा प्रावस्था मृदा श्रृंखला के उपविभाग अथवा गुणों से युक्त वर्गीकरण की वह दूसरी इकाई जो मृदा के प्रयोग और प्रबंध को प्रभावित करती है; परंतु इसको अलग श्रृंखला के रूप में विभेदित करने में (ये विशेषताएँ) पर्याप्त रूप से भिन्न नहीं होती। इस प्रकार की विशेषताओं में ढाल तथा अपरदन की मात्रा तथा कंकड़ पत्थरों के संदर्भों का समावेश होता है।

Soil productivity
मृदा उत्पादकता मृदा की क्षमता जिसके आधार पर इष्टतम प्रबंधन अवस्थाओं के अंतर्गत फसलों की विशेष पैदावार ली जा सकती है।

Soil profile
मृदा परिच्छेदिका (प्रोफाइल) मिट्टी की वह खड़ी काट जो सभी संस्तरों के पार चली जाती है और 'सी-संस्तर' तक फैली होती है।

Soil quality
मृदा के गुण मृदा के सहज गुण यथा निषेच्यता, अपरदनीयता तथा उर्वरता जिनका अनुमान मृदा लक्षणों या अप्रत्यक्ष प्रेक्षणों के आधार पर किया जाता है।


logo