logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Decadence
ह्रास, क्षयिष्णुता
1. व्यक्‍ति के सामाजिक जीवन और संगठन में प्रतिगमन की अवस्था जो सरलता या सादगी की द्योतक न होकर व्यक्‍तिगत व्यवहार के तौर-तरीको में सामाजिक कल्याण के प्रति उपेक्षा के साथ एक प्रकार के चरम परिष्कार की सूचक है। 2. एक प्रकार की तंत्रिकातापीय दशा जिसमें व्यक्‍ति में अपसामान्य, विकृत सनकभरी और रहस्यमयी ऐंद्रिय रुचियाँ मुख्य रूप से देखने में आती हैं।

Decerebrate rigidity
विप्रमस्तिष्कीय दृढ़ता
प्रमस्तिष्क को शल्यक्रिया द्वारा हटा देने से उत्पन्न एक दशा जिसमें हाथ-पाँव आदि की प्रसारिणी पेशियों में सांस्थितिक प्रतिवर्त अतिरंजित रूप से होने लगते हैं।

Decibel (db)
डेसिबेल
1. किसी ध्वनि की अनुभूत तीव्रता और मानक ध्वनि की तीव्रता के अंतर को मापने वाली इकाई। 2. दो भौतिक तीव्रताओं के अनुपात के लघुगणकीय माप बेल का दसवाँ अंश।

Decision analysis
निर्णय विश्‍लेषण
वह प्रविधि जो लोगों को अभीष्‍ट तरीके से सूचनाओं को संग्रहीत तथा संघटित करने में सहायक होती है।

Decisions under certainty
निश्‍चितता के अन्‍तर्गत निर्णय
निर्णय जो प्रकृति की उन स्थितियों में लिए जाते हैं जब कार्यों के परिणाम निश्‍चितता के साथ निर्धारित होते हैं।

Decisions under risk
जोखिम के अन्तर्गत निर्णय
निर्णय जो प्रकृति की उन स्थितियों में लिए जाते हैं, जब कार्यों के परिणाम ज्ञात सम्‍भाव्याताओं के साथ निर्धारित होते हैं।

Decisions under uncertatinty
अनिश्‍चितता के अन्‍तर्गत निर्णय
निर्णय जो प्रकृति की उन स्थितियों में लिए जाते हैं जब कार्यों के परिणाम अनिश्‍चितता के साथ निर्धारित होते हैं।

Declarative memory
ज्ञापनीय स्मृति
वह स्‍मृति जो घटनाओं, तथ्‍यों एवं संप्रत्‍ययों के ज्ञान को इंगित करती है।

Decompensation
विप्रतिपूर्ति
व्यक्‍ति की मूल आवश्यकताओं या उसकी हीन भावना की भलीभांति पूर्ति न होने पर उग्र मानसिक दबाव के कारण अहम् या व्यक्‍तित्व का विघटित हो जाना या टूट जाना।

Decomposition
अपघटन
किसी मनस्तापग्रस्त विशेष रूप से मनोविदलित रोगी का अलग अलग और परस्पर असंबद्ध व्यक्‍तियों या घटकों में खंडित हो जाना।


logo