अध्यापन की एक प्रणाली जिसमें खेलों और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से शिक्षा दी जाती है।
polysyllabic word
बह्वक्षर शब्द
शब्द जिसमें कई युग्म अक्षर एक साथ आते हैं।
polytechnique
बहुशिल्प तकनीकी संस्थान
विद्यालय अथवा महाविद्यालय जिसमें प्रौद्योगिकी, अनुप्रयुक्त विज्ञान तथा कलाओं की विभिन्न शाखाओं का शिक्षण प्रदान किया है। इनका उद्देश्य मध्यम श्रेणी के कर्मचारी तैयार करना है। भारतवर्ष में इनके पाठ्यक्रम का स्तर भारतीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थाओं और औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थानों के बीच का होता है।
polytechnization
बहुशिल्पज्ञता
शिक्षा संगठन का एक प्रकार जिसमें प्रत्येक सोपान पर कई प्रौद्योगिकी, अनुप्रयुक्त विज्ञान और शिल्प कलाओं के शिक्षण पर बल दिया जाता है।
positive association
अनुकूल साहचर्य
एक विशेषक की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति का संबंध दूसरे विशेषक की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति से होने की प्रवृत्ति।
positive teaching
विध्यात्मक अध्यायन
ऐसा न करो' या 'ऐसा नहीं करना चाहिए' के रूप में शिक्षा न देकर 'ऐसा करो' की रीति से शिक्षा देना। इसमें किसी समस्या को सीधे और सक्रिय रूप से लिया जाता है।
post-entry education
प्रवेशोत्तर शिक्षा
श्रमिक या कार्मिक द्वारा अपने कार्य घंटों के बाद प्राप्त की जाने वाली शिक्षा या प्रशिक्षण जिससे वह नए पद के योग्य तैयारी तथा उन्नति कर सके।
potential ability
संभाव्य योग्यता
व्यक्ति में किसी कार्य को करने की सामर्थ्य। वह योग्यता जो अनुकूल वातावरण और शिक्षण मिलने पर अपेक्षित कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में सहायक होती है।
power test
शक्ति परीक्षण
परीक्षार्थी की अधिकतम योग्यता अथवा उपलब्धि स्तर जानने के लिए बनाया गया परीक्षण। इसके एकांश कठिन से कठिनतर होते जाते हैं और इसमें परीक्षण समय का बंधन नहीं होता। इसका उद्देश्य कार्य की निष्पत्ति नापना है न कि गति।
practical ability
व्यावहारिक योग्यता
किसी छात्र की व्यावहारिक या क्रियात्मक रूप से कार्य करने की योग्यता। ब्रिटिश मनोवैज्ञानिकों द्वारा इस संकल्पना का प्रयोग दिक्-यांत्रिकी कारकों के लिए किया जाता है।