logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Microvillus
सूक्ष्मांकुर
कोशिका झिल्ली के संकीर्ण अंगुलि जैसे वलन जो अपनी सतह बढ़ाने के लिए बाहर निकले रहते हैं।

Mictic egg
मिश्र अंड
रॉटिफरों द्वारा अर्धसूत्रण क्रिया से उत्पन्न अगुणित अंडे जो नरों के रूप में परिवर्धित होते हैं।

Miculenchus
माइकुलेन्कस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश जिसमें शूकिका अपनी आधी लंबाई से भी स्पष्ट रूप से छोटे शंकुक वाली होती है। पश्चक भग पूर्व. भलीभांति परिवर्धित कपाटीय संरचना वाला मध्य ग्रसिका कन्द तथा पार्श्व क्षेत्र में दो कटान होते हैं।

Migratory ectoparasite
प्रवासी बाह्य परजीवी
ऐसा सूत्रकृमि जो परपोषी पर बाहर से अशन करता है और ऊतकों के बीच गतिशील रहता है।

Migratory endoparasite
प्रवासी अंतःपरजीवी
ऐसा सूत्रकृमि जो परपोषी में प्रवेश करके अंदर से अशन करता है और ऊतकों के बीच सुगमता से गतिशील रहता है।

Mitimiti
मिटिमिटी
हिर्शमैनिएला औराइज़ी द्वारा होने वाला रोग।

Mitochondria
सूत्रकणिका
एक कोशिकांग जिसकी आंतरिक भित्ति के अंतवर्लन से बनी अंगुलिनुमा संरचनाएँ (क्रिस्टी) आंतरिक श्वसन के दौरान ए.टी.पी. के रूप में रासायनिक ऊर्जा उत्पन्न करती है।

Mitotic parthenogenesis
समसूत्री अनिषेकजनन
ऐसा जनन जिसके परिपक्वन में एक ही समसूत्री विभाजन होता है जिसके फलस्वरूप प्रथम ध्रुवीय काय और द्विगुणित प्राककेंद्रक बनता है जिससे भ्रूण का परिवर्धन तथा वृद्धि होती है।

Moiety
अर्धांश
किसी अणु का वह भाग जो विशिष्ट रासायनिक गुण वाला होता है।

Monoculture
एकलकृषि
एक भूभाग पर क्रमागत वर्षों में एक ही प्रकार की फसल लगाना।


logo