ग्रीनोकाइट
एक दुर्लभ खनिज जिसमें कैडमियम सल्फाइड, CdS, होता है। इसके क्रिस्टल पीले रंग के और षट्कोणीय होते हैं। इसका विशिष्ट गुरुत्व 4.86 और कठोरता 3-3.5 होती है। यह बहुधा यशद् के अयस्कों के ऊपर पर्त के रूप में पाया जाता है।
Green sand
नम बालू
देखिए-- Sand के अंतर्गत
Green sand moulding
नस बालू संचन
देखिए-- Sand moulding के अंतर्गत
Grey cast iron
धूसर ढलवाँ लोहा
देखिए-- Cast iron के अंतर्गत Grey iron
Grey iron
धूसर लोहा
देखिए-- Cast iron के अंतर्गत
Grey slay
घूसर धातुमल
सीसे के अयस्कों को ओपनहार्थ में प्रगलित करने से उत्पन्न धातुमल। इसमें सीसे की पर्याप्त मात्रा होती है और प्रायः इसका दुबारा उपचार किया जाता है।
Grit
ग्रिट
बालू सिलिकामय पदार्थ अथवा धातुओं के कोणीय कण जिनका उपयोग ग्रिट प्रक्षेपण (Grit blasting) में अपघर्षक अथवा मार्जक के रूप में होता है।
Grog
ग्रॉग
पूर्व दग्ध अप्लैस्टिक दानेदार पदार्थ। शुष्कन और ज्वालन के कारण होने वाले संकुचन को कम करने अथवा उत्तम तापीय आघात-प्रतिरोध आदि गुणों को लाने के उद्देश्य से इसे उच्चतापसह मिश्रण में मिलाया जाता हैं।
Gruner's theorem
ग्रुनर प्रमेय
धमन भट्टी के आदर्श ढंग से कार्य करने की शर्त। इस प्रमेय के अनुसार भट्टी में दग्ध संपूर्ण कार्बन ट्वीयरों में पहुँचना चाहिए और वहाँ कार्बनमोनोक्साइड में ऑक्सीकृत हो जाना चाहिए तथा ट्वीयरों से ऊपर संपूर्ण अपचयन इसी कार्बन मोनोक्साइड द्वारा होना चाहिए एवं पारस्परिक क्रिया का स्थायी उत्पाद कार्बन डाइऑक्साइड होना चाहिए। व्यवहार में इन आदर्श शर्तों से सदैव ईंधन की अधिकतम बचत नहीं होती है। लाभकारी व्यापारिक प्रक्रिया के लिए पर्याप्त घान (भारण) तीव्र चालन और न्यूनतम ईंधन खर्च होना चाहिए अतः इस संदर्भ में प्रमेय को इस प्रकार कहा गया है।
"दी गई शर्तों में अधिकतम ईंधन की बचत तब होगी जब कि अपचयन के लिए ट्वीयरों में उत्पन्न कार्बन मोनोक्साइड का अधिकतम उपयोग किया जाए"।