शारीरिक रूप से दोष ग्रस्त व्यक्ति। ऐसे व्यक्ति के किसी न किसी अंग में कोई अपसामान्य कमी होती है जिसके कारण वह सामान्य व्यक्ति की भांति दैनिक कार्य नहीं कर पाता।
physically retarded child
मंदवर्धित बालक
शारीरिक रूप से पिछड़ा हुआ बालक। ऐसे बालक के शरीर के किसी अंग के विकास की गति सामान्य बालक की गति से कम होती है।
physiological age
शरीरक्रियात्मक आयु
किसी व्यक्ति की शरीरक्रियात्मक परिपक्वता का स्तर, विशेषकर लैंगिक परिपक्वता। इस स्तर का आधार एक विशेष आयु होती है जिसमें व्यक्ति शरीरक्रियात्मक रूप से परिपक्व हो जाता है - उदाहरणतः 15 वर्ष की शरीरक्रियात्मक आयु रखने वाला 13 वर्ष की आयु का लड़का 15 वर्ष के सामान्य लड़के के बराबर शरीरक्रियात्मक और लैंगिक रूप से परिपक्व होगा।
pickup method
प्रेक्षण अधिगम प्रणाली
अधिगम की वह विधि जिसमें छात्र दूसरे छात्रों को कार्य करते देखकर सही ज्ञान ग्रहण करता है। इसमें किसी कार्य को किसी सुनियोजित ढंग से न सीख कर प्रयत्न त्रुटि विधि से सीखते हैं।
pictorial test
चित्रीय परीक्षण
वह परीक्षण जिसमें मौखिक साधनों के स्थान पर केवल चित्र होते हैं अथवा जिसमें अन्य साधनों के साथ चित्रों को अधिक महत्व दिया जाता है।
pictute frustration study
चित्रगत कुंठा अध्ययन
किसी चित्र के प्रति छात्र की प्रतिक्रियाओं के आधार पर उसकी कुंठाओं को जानना।
pie diagram
वृत्त आरेख
गोल आकार में बना रेखाचित्र। दायरे के क्षेत्र में उस वस्तु का 100 प्रतिशत दिखाया जाता है जिसका रेखाचित्र बनाना है और उसके खंड समग्र भाग का प्रतिशत दर्शाते हैं। इस रेखाचित्र को गोल आरेख, पाई ग्राफ, वृत्तखंड चार्ट, सेक्टर डायग्राम भी कहते हैं।
place learning
स्थानाधिगम
किसी लक्ष्य तक पहुँचने के लिए आवश्यक गति की परवाह न करके उस लक्ष्य के स्थान का आभास होना। इसका प्रयोग जीव अधिगम के प्रयोगों में किया जाता है।
platoon school
प्लाटून स्कूल
वह विद्यालय जिसके कार्य का संगठन इस प्रकार होता है कि छात्र पारियों में औजारों, विशेष कक्षों और खेल के मैदानों का प्रयोग करें।
play theraphy
क्रीड़ा चिकित्सा
संवेगात्मक रूप से संक्षोभित बालकों के निदान और उपचार के लिए प्रयुक्त वह विधि जिसमें बालक को विशेष रूप से निर्मित खेल के उपकरणों या खेलों के माध्यम से अपने भाव प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।