मृदा संरक्षण
वह कार्यकलाप जिसके द्वारा प्राकृतिक और कृत्रिम तरीके से मृदा को अपरदन से बचाया जा सके।
Soil correlation
मृदा सहसंबंध
विशिष्ट मृदा सर्वेक्षण के क्षेत्र में मृदा प्रकारों को परिभाषित, नामांकित तथा वर्गीकृत करना और उसका ऐसा मानचित्र तैयार करना जिसके द्वारा ऊपर लिखी विशेषताओं की समरूपता निश्चित की जा सके।
Soil degradation
मृदा निम्नीकरण
ऐसा प्रक्रम जिसमें किसी एक प्रकार की मृदा का परिवर्तन अधिक निक्षालित मृदा में होता है। इससे मृदा के गुण तथा उत्पादकता में कमी आती है।
Soil drainage
मृदा अपवाह, मृदा जल निकास
मृदा जल संतृप्ति से मुक्त मृदा की स्थिति।
Soil erosion
मृदा अपरदन, मिट्टी का कटाव
1. मृदा क्षेत्र में वनस्पति के अभाव के कारण कृत्रिम अथवा प्राकृतिक कारकों द्वारा मिट्टी का खंडित होना या टूट-टूट कर गिरना अथवा पानी में बह जाना।
2. वह प्रक्रिया है जिसमें वायु, जल या भू-स्खलन द्वारा मृदा इतनी जल्दी हट जाती है जितनी कि मृदा सृजन प्रक्रमों से उसकी उत्पत्ति नहीं होती। यथा- वनों की कटाई तथा ढालू भूमि की जुताई। जहाँ मृदा संरक्षण उपायों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
Soil fabric
मृदा क्रिस्टल विन्यास
मृदा संघटकों का विन्यास, आमाप, आकार तथा आवृत्ति। इन संघटकों में रंध्र सम्मलित नहीं होते।
Soil family
मृदा परिवार
मृदाश्रेणी और उपसमूह के बीच मृदावर्गीकरण में एक संवर्ग। यह मृदावर्ग पादप वृद्धि को निर्धारित करने तथा भूमि उपयोग के संबंध में सिफारिशें करने के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Soil fertility
मृदा उर्वरता
मृदा की वह सहज क्षमता जिससे वह पादपों को उपयुक्त अनुपात में पोषकों की आपूर्त्ति करती है।
Soil fertility gradient
मृदा उर्वरता श्रेणी
1. भूखण्ड मृदा की किसी दिशा में प्राकृतिक उर्वरता में भिन्नता।
2. भूखंड विशेष में प्राकृतिक उर्वरता का किसी भी दिशा में होने वाली भिन्नता।
Soil forming factors
मृदा रचन कारक
प्रकृति के सक्रिय (जलवायु और वनस्पति) तथा निष्क्रिय (जनक सामग्री, उच्चवच तथा आयु) कारक जो प्राकृतिक मृदा की संरचना करते हैं।