सामाजिक संरचना एवं सामाजिक संस्थाओं में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से किया गया योजनाबद्ध और संगठित प्रयास जिसके माध्यम से जन-समुदाय या उसके किसी वर्ग को जागृत करके कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
Social agency
सामाजिक अभिकरण
सामाजिक नीतियों और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सामाजिक तथा कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करने वाला संगठन।
Social case work
व्यक्तिगत समाजकार्य
वृत्तिक समाजकार्य की एक विधि जिसमें समाज-कार्यकर्ता सेवार्थी को समस्याओं और विशिष्टताओं का अध्ययन और निदान करके उसकी सहायता करता है ताकि वह अपनी क्षमताओं का विकास तथा उनका समुचित उपयोग करके अपनी समस्याओं का हल स्वयं कर सके और अपने परिवेश से समायोजन कर सके।
Social diagnosis
सामाजिक निदान
सामाजिक कठिनाइयां उत्पन्न करने वाले उन तत्वों एवं कारकों का पता लगाना जिससे व्यक्ति के व्यवहार की व्याख्या उसके सामाजिक परिवेश में की जा सके और उसके लिये सामाजिक उपचार का कार्यक्रम बनाया जा सके।
Social discrimination
सामाजिक भेदभाव, सामाजिक विभेदन
समान सामाजिक प्रस्थिति वाले व्यक्तियों और समूहों के साथ किसी व्यक्ति, समूह या समुदाय द्वारा असमान व्यवहार करना। इस प्रवृत्ति के कारण समूहों पर अनुचित और विवेकहीन ढंग से बोझ लादने और उन्हें सुविधाओं से वंचित करने के कार्य किए जाते हैं।
Social disorganisation
सामाजिक विघटन
किसी भी समाज या समूह में उत्पन्न होने वाली विघटन, विक्षोभ, द्वंद्व या मत भिन्नता की प्रवृत्ति जो सुस्थापित सामाजिक आदतों, व्यवहारों, सामाजिक संस्थाओं और सामाजिक नियंत्रणों को इस प्रकार प्रभावित करती है कि बिना किसी मध्यमार्गीय समायोजन के उसका सामंजस्यपूर्ण ढंग से कार्य करना असंभव हो जाता है।
Social distance
सामाजिक अंतर
समाज में भिन्न-भिन्न हैसियत रखने वाले सदस्यों की अंतः क्रियाओं में उत्पन्न होने वाला अवरोध कठिनाई। यह अवरोध जातीय अथवा राष्ट्रीय या संस्थागत भिन्नता के कारण उत्पन्न हो सकता है।
Social drive
सामाजिक अंतर्नोद
सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश जन्य अन्तःक्रियाओं से उत्पन्न वह शक्ति जो व्यक्ति को अपनी जैविक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बाध्य करती है।
Social dynamics
सामाजिक गतिकी
किसी संस्कृति, संस्था या समाज में होने वाले परिवर्तनों के कारणों का अध्ययन।
Social group
सामाजिक समूह
ऐसे व्यक्तियों का एक समूह जिनमें परस्पर मानसिक अन्योन्यक्रिया होती हो फिर भी उनका अस्तित्व एक-दूसरे से अलग-अलग हो। सामाजिक समूह को अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए सदस्यों के साथ स्थायी संपर्क रखना आवश्यक होता है ताकि यह अंतःक्रिया अविच्छिन्न बनी रहे।