logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Cumulative record
संचयी वृत्त
नैमित्‍तिक अनुबंधन एवं क्रिया-प्रसूत अनुबंधन में अनुक्रिया आलेखन की प्रविधि।

Cue reversal technique
संकेत विपर्ययी-प्रविधि
सीखने की प्रक्रिया में एक प्रकार की प्रयोग व्यवस्था जिसमें पुरस्कार सापेक्ष एवं पुरस्कार निरपेक्ष उद्दीपनों को परस्पर बदल दिया जाता है।

Cushing’s syndrome
कुशिंग संलक्षण
अधिवृक्क ग्रंथि की अतिक्रिया के कारण अंत:स्रावी ग्रंथियों की अपक्रिया से संबंधित अपसामान्यता जिसके प्रमुख लक्षण हैं व्यक्‍ति को निरूपित करने वाले शारीरिक परिवर्तन, पेशीय दुर्बलता, काम अंतर्नोद की क्षीणता, सिर दर्द और प्रतिक्रियाशील सांवेगिक विक्षोभ। यह रोग अधिकतर युवतियों में पाया जाता है।

Cutaneous sense
त्वक् संवेदन, त्वक् इंद्रिय
कोई भी इंद्रिय जिसके ग्राहक खाल के एकदम नीचे या खाल में ही हों (या बाह्य श्‍लेष्मा झिल्ली में हों), जैसे स्पर्श, दबाव, गर्मी-सर्दी, पीड़ा आदि के ग्राहक।

Cyanosis
श्‍यावता
खून में आक्सीजन की कमी के कारण खाल का नीला पड़ जाना।

Cyclofusional movement
चक्रावर्ती अक्षि-गति
नेत्रगोलकों का चक्रवत थोड़ा सा घूमना जिससे दोनों आंखों से किसी चीज का समेकित रूप दिखाई पड़े।

Cycloid
चक्राभ
चरित्र के दोषपूर्ण विकास के कारण अत्यधिक अनस्थिर भावदशाप्रधान किंतु सामान्य व्यक्‍ति।

Cyclophoria
नेत्रचक्री विचलन
दोनों आँखों की पेशियों में संतुलन न रहने से एक आँख का अपने स्थिरण की स्थिति से अपसामान्य विचलन।

Cycloplegia
रोमकपेशीघात
आँख की पुतली के खुलने का नियमन करने वाली पेशी का लकवा जिससे पुतली फैली रह जाती है। यह स्थिति एट्रोपिन जैसी दवाओं या चोट लगने से हो सकती है।

Cyclothymia
चक्रविक्षिप्ति
व्यक्‍तित्व का ऐसा ताना-बाना जिसमें व्यक्‍ति कभी प्रफुल्ल रहता है और कभी खिन्न, कभी सक्रिय रहता है और कभी निष्‍क्रिय, कभी उत्तेजित रहता है और कभी अवसादमय।


logo