logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Worker's education
कामगारों की शिक्षा
औद्योगिक कर्मचारियों के लिए एक प्रकार की प्रौढ़ शिक्षा जिसके अंतर्गत उनको प्रयोजनबद्ध तथा उनके कार्यों से संबंधित शिक्षा दी जाती है। इसमें साक्षरता तथा मनोंरंजन के क्रिया-कलाप भी सम्मिलित होते हैं।

Worker's universities
श्रमिक विश्वविद्यालय
वे प्रौढ़ शिक्षा संस्थाएं जिनमें श्रमिकों की अनुवर्ती शिक्षा का प्रबंध किया जाता है। वे औपचारिक शिक्षा तथा विद्यालय-बाह्य शिक्षा दोनों ही प्रदान करते हैं और वे समस्त प्रौढ़ श्रमिकों के लिए खुले हैं चाहे उनका पूर्वतर प्रशिक्षण कुछ भी हो। प्रवेश की एकमात्र कसौटी प्रत्येक श्रमिक की अभिक्षमताएं, रूचि और आवश्यकताएं होती हैं ताकि वह अपने कार्य में अधिक समायोजन तथा उन्नति कर सके।

Work experience
कार्य अनुभव
विद्यालयी पाठ्यचर्या के एक अंग के रूप में किसी उत्पादक कार्यकलाप में भाग लेकर अनुभव प्राप्त करना। यह अनुभव विद्यालय, गृह, कार्यशाला खेल, फैक्टरी अथवा किसी अन्य उत्पादक परिस्थिति में प्राप्त किया जा सकता है। उससे कार्य का शिक्षा से एकीकृत संबंध स्थापित होता है।

Work load
कार्यभार
अध्यापक को दिए गए कार्य की मात्रा जिसमें अध्यापन अतिरिक्त कक्षा, कक्षेतर क्रियाकलाप, समुदाय तथा अन्य प्रशासनिक काम से संबंधित उसके उत्तरदायित्व सम्मिलित हैं।

Work type reading
व्यवहारोपयोगी पठन
ऐसा उद्देश्यपूर्ण पठन जो समस्थाओं के प्रति निदेशित हो तथा विचारों पर प्रभुत्व प्राप्त करने और व्यावसायिक समझबूझ बढ़ाने में सहायक हो।

Work value differential
कार्य विभेदक
आसंसगुड प्रविधि पर आधारित एक मापनी जिसमें व्यक्ति को कार्य-मूल्य संबंधी कथनों की एक सूची प्रस्तुत की जाती है। उसे प्रत्येक कथन को द्रिवधुवीय अनुमाप पर अंतर करने के लिए कहा जाता है। उसे प्रत्येक एकांश के साथ अपने संबंध की तीव्रता तथा दिशा को बिंदु मापनी पर प्रकट करना होता है।

Youth service
युवक सेवा
ऐसा कार्यक्रम जिसके द्वारा युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भाग लेने तथा उत्तरदायी नागरिक बनने के अवसर प्राप्त होते हैं इसके द्वारा उन्हें नए कौशलों और रूचियों को अर्जित करके समाज सुधार में अपना योगदान करने का अवसर प्रदान किया जाता है।



logo