logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

phenomenology
दृश्य घटना-विज्ञान
अ- मनोविज्ञान का एक उपागम जो मानव व्यवहार का अध्ययन व्यक्ति विशिष्ट के प्रत्यक्ष अनुभव अथवा प्रतीती के आधार पर करता है। आ- एक विचारधारा जिसके अनुसार कोई व्यवहार प्रत्यक्ष अनुभव के आभास द्वारा निश्चित होता है, वस्तुगत भौतिक वास्तविकता द्वारा नहीं।

phonetic method
स्वनिक प्रणाली
अ- उच्चारण संबंधी दोष को सुधारने की विधि। इसमें उच्चारण अंगो जैसे जिह्वा, तालु, दांतों, ओष्ठों की सही स्थिति के विषय में सिखाया जाता है। आ- भाषाएं सिखाने की एक प्रणाली जिसमें ध्वनि अध्ययन पर बल दिया जाता है ताकि ध्वनियों का सही उच्चारण किया जा सके।

phonetic spelling
स्वनिक वर्तनी
शब्दों की वास्तविक या सही वर्तनी की अपेक्षा वह वर्तनी जो ध्वनियों की प्रतिनिधि हो और जिसका शुद्ध या सही उच्चारण किया जा सके और समझा जा सके।

phrase method
वाक्यांश प्रणाली
भाषा शिक्षण की एक प्रणाली जिसमें वर्णों, अक्षरों तथा शब्दों पर बल न देकर वाक्यांशों या शब्द-समूहों को आधार बनाया जाता है।

physical ability test
शारीरिक योग्यता परीक्षण
शारीरिक प्रयास की क्रियाओं में सुरक्षा व सफलतापूर्वक भाग लेने की क्षमता को जांचने वाला परीक्षण।

physical capacity
शारीरिक क्षमता
किसी व्यक्ति की गत्यात्मक क्रियाओं के सामर्थ्य की सीमा।

physical deformity
शारीरिक विरूपता
शरीर के किसी भाग का अपसामान्य विकास।

physical development
शारीरिक विकास
शारीरिक प्रशिक्षण या प्राकृतिक रूप से शरीर की संरचना, उसकी अस्थियों, मांसपेशियों आदि अंगों के आकार और रूप में गुणात्मक वृद्धि।

physical education
शारीरिक शिक्षा
खेलकूद और व्यायाम की शिक्षा जिसका उद्देश्य शारीरिक विकास के लिए ज्ञान, अभिवृत्तियों, आदतों और व्यवहार का वर्द्धन करना है।

physical examination
शारीरिक परीक्षा
शारीरिक स्वास्थ्य की सामान्य स्थिति जानने के लिए की जाने वाली शारीरिक परीक्षा जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों जांच की जाती है।


logo