logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Soil amendment
मृदा सुधारक पदार्थ ऐसा पदार्थ जिनका उपयोग मृदा को अधिक उपजाऊ बनाने या पौधों की उपज बढाने के लिए किया जाता है जैसे- चूना, जिप्सम, बुरादा या सिंथेटिक कण्डीशनर आदि।

Soil association
मृदा सहचरण मानचित्रण यूनिट जिसका उपयोग उन सामान्यीकृत मृदा मानाचित्रों में किया जाता है जिनमें एक साथ दो या अधिक सुनिश्चित वर्गीकीय एककों को, पैमाने की सीमा के कारण, पृथक् नहीं किया जा सकता है।

Soil augor
मृदा ऑगर वह औजार जिसका इस्तेमाल मिट्टी में वेधन करने और प्रयोगशाला के विश्लेषण हेतु मिट्टी का थोड़ा-सा नमूना लेने के लिए किया जाता है।

Soil capping
मृदा छद अनावृत मृदा पर भारी वर्षा के परिणामस्वरूप या बाढ़ की स्थिति में भूपृष्ठ पर मृदा कणों का विघटन, पुनः अभिविन्यास तथा मृदा का पपड़ी बनना।

Soil characteristics
मृदा लक्षण मृदा के वे गुण-धर्म जिनका निरूपण या माप क्षेत्रीय या प्रयोगशाला प्रेक्षणों द्वारा किया जा सकता है। यथा वर्ण, तापमान, जल की मात्रा, pH (पी एच) तथा विनिमेय धनायन।

Soil class
मृदा वर्ग मृदाओं का एकसमूह जिसका किसी विशेष गुण में निश्चित परास होता है। ये गुण अम्लता, ढलान की कोटि, गठन, संरचना, भूमि-उपयोग क्षमता, अपरदन की कोटि अथवा जल निकास के लिए हो सकते हैं।

Soil classification
मृदा वर्गीकरण गुणधर्मों के आधार पर मृदाओं का पद्धति पूर्ण संवर्गीकरण।

Soil colloid
मृदा कोलॉइड जैविक और अजैविक पदार्थ जिसके कणों का आकार बहुत छोटा होता है और प्रति इकाई द्रव्यमान का पृष्ठ क्षेत्र बड़ा होता है।

Soil complex
मृदा संमिश्र (कम्पलैक्स) वह मानचित्रण इकाई जिसका प्रयोग व्यापक मृदा सर्वेक्षण में वहाँ किया जाता है जहाँ दृश्यभूमि पर ऐसे पेचीदे ढंग से दो या अधिक सुनिश्चित वर्गकीय एकक आ जाते हैं जिनका पृथक्करण करना कठिन, वांछनीय या अव्यवहार्य हो जाता है।

Soil conditioner
मृदा अनुकूलक 1. मृदा की भौतिक स्थिति के सुधार के उद्देश्य से मृदा में मिलाए जाने वाला पदार्थ। 2. ऐसा पदार्थ जो मृदा में उसकी भौतिक स्थिति सुधारने के लिए मिलाया जाता है। 3. मृदा की भौतिक अवस्था को बनाए रखने के लिए मिलाए जाने वाले पदार्थ। यथा- जिप्सम, पालिवीनिलाइट, पॉलिएक्रिलेट, सेलुलोस गोंद, लिग्निन अवकलज और सिलीकेट।


logo