किसी स्फटिक गेंद या गोले में आंख गड़ाकर देखने से सम्मोहन करना। पात्र गेंद में बहुत कुछ संगत घटनाओं को देख सकता है।
Crystallized intelligence
स्फटिक बुद्धि
तरल बुद्धि के विपरीत किसी व्यक्ति के ज्ञान के विस्तार एवं गहनता को इंगित करने वाली बुद्धि ।
Cue stimulus theory
संकेतोद्दीपन सिद्धांत
अभिप्रेरण का एक सिद्धांत जिसमें व्यवहार को केवल उद्दीपनों द्वारा नियंत्रित माना जाता है और अंतर्नोद के संप्रत्यय को व्यवहार के निर्धारण में कोई स्थान नहीं दिया जाता।
Cue-overload
संकेत अतिभार
स्मृति का वह नियम जिसके अनुसार उच्चस्तर पर सुस्पष्ट एवम् अन्य किसी स्मृति लक्ष्य से असम्बद्ध पुनरुद्धार, सर्वाधिक प्रभावशाली होता है।
Cultural norms
सांस्कृतिक मानक
ऐसे मानक जिनकी उत्पत्ति किसी सांस्कृतिक परंपरा का एक भाग है।
Cultural psychologists
सांस्कृतिक मनोविज्ञानी
वे मनोवैज्ञानिक जो उन सार्वभौमिक प्रक्रमों पर ध्यान देते हैं, जिनके द्वारा संस्कृतियों का अंतरण या रूपांतरण होता है।
Cultural values theory
सांस्कृतिक मूल्य सिद्धान्त
यह दृष्टिकोण कि एक वृहद् संस्कृति में मानित पदों के बारे में समूह सदस्य, समूह के मतों का प्रयोग करते हैं और तदनुसार अपने विचारों को सामाजिक अनुमोदन के लिए समंजित करते हैं।
Culture of honour
प्रतिष्ठा संस्कृति
एक ऐसी संस्कृति जो आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति खतरों से निपटने के लिए पुरुष हिंसा को समर्थन देती है।
Culture-blind
सांस्कृतिक अंधता
मेजवान संस्कृति के बाहर परीक्षण न किए गये सिद्धांत एवं प्रदत्त।
Culture-bound
संस्कृति-बाध्यता
एक विशिष्ट सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर निर्भर सिद्धांत एवं प्रदत्त।