logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Vicarious instruction
प्रतिस्थानिक शिक्षण
परंपरागत रूप से कक्षा में शिक्षा प्राप्त करने से भिन्न सीखने की विधियां जिसमें विद्यार्थी चलचित्रों, टेलीवीजन, स्लाइड प्रोग्रामित शिक्षण आदि की सहायता से सीखता है। शिक्षार्थी प्रयोगशाला सामग्री और अध्यापक के प्रत्यक्ष संपर्क में नहीं रहता।

Visual literacy
चाक्षुष साक्षरता
चित्रों से पढ़ने की योग्यता, चित्रों की व्याख्या करने की योग्यता।

Vocabulary exercise
शब्दावली अभ्यास
1. एक प्रकार का अध्यापन अथवा अधिगम अनुभव जो शब्दों की पहचान और उनके अर्थ पर केन्द्रित होता है। 2. शब्दों का मिलान करना, शब्द पूर्ति करना अथवा बहु विकल्प परीक्षण जैसी युक्तियों जिनसे शब्दों में भेद करने की शक्ति का माप किया जाता है।

Vocational industrial education
व्यावसायिक औद्योगिक शिक्षा
औद्योगिक व्यवसायों में युवाओं को स्थापित करने तथा उद्योग में कार्यरत श्रमिकों की कार्यकुशलता को बढ़ाने अथवा उन्हें पुनः प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से दी जाने वाली शिक्षा। इसके अन्तर्गत मूलहस्त कौशलों के विकास, सुरक्षा के उपाय, तकनीकी ज्ञान तथा संबंधित व्यावसायिक सूचना प्राप्ति की व्यवस्था की जाती है।

Vocational rehabilitation
व्यावसायिक पुनर्वास
1. शारीरिक अथवा मानसिक रूप से क्षतिग्रस्त (विकलांग) व्यक्तियों को रोज़गार के लिए तैयार करने अथवा उन्हें अनुकूल रोज़गार पर लगाने के कार्यक्रम। 2. ऐसे कार्यक्रम जो आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों, कम आयु में सेवा मुक्त व्यक्तियों (सैनिकों आदि) को किसी व्यवसाय का प्रशिक्षण देकर जीविकोपार्जन के योग्य बनाते हैं।

Wait time concept
प्रश्न-उत्तर अंतराल संप्रत्यय
अध्यापन से संबंधित अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण आयाम जिसके अंतर्गत अध्यापक द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर विद्यार्थी द्वारा उत्तर दिए जाने के समय का माप किया जाता है। इस संप्रत्यय का आधार यह धारणा है कि अध्यापक को विद्यार्थी द्वारा उत्तर दिए जाने के लिए उपयुक्त समय तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।

Weighted credit
भारित गण्यता / भारित क्रेडिट
क्रेडिट पद्धति में निष्पादन प्रदर्शित करने का एक ढंग। छात्र के कार्य की गुणता के अनुसार उसके गण्यता अंक (क्रेडिट स्कोर) में बढ़ोत्तरी अथवा कमी की जाती है। उदाहरण के लिए ए-श्रेणी (ग्रेड) के लिए सामान्य कार्य की गण्यता से सवाये अथवा ड्योढ़े अंक देना।

Wilcoxon matched-pairs signed rank test
विलकोक्सन समेलयुग्म संकेतित श्रेणी परीक्षण
अप्राचल सांख्यिकी की एक विधि जिसके द्वारा समेल समूहों के बीच अंतर की मात्रा तथा दिशा को मापा जाता है। यदि अधिकांश अंतर एक समूह के पक्ष में है तब वह समूह संभवतः श्रेष्ठ माना जाता है। इस परीक्षण में 'चिह्न परीक्षण' की तरह समान युग्मों के समेल प्रतिदर्शी का प्रयोग किया जाता है।

Willing composition scale
विलिंग निबंध मापनी
श्रेष्ठता के अनुसार निबंधों की श्रृंखला को मापित अंतरालों में क्रमबद्ध कर व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया जाना। इस युक्ति को विशेष रूप से सर्वेक्षणों तथा अनुसंधान के अन्य मापनी भागों में निबंध की गुणता की जांच के लिए प्रयोग किया जाता है।

Word blindness
पठन अंधता
वाक् ऐंद्रिय में एक प्रकार का ऐसा दोष जिसमें व्यक्ति आंख या बुद्धि में कोई दोष न होने पर भी लिखित या मुद्रित भाषा को पढ़ नहीं पाता किंतु समझ सकता है।


logo