कोयला कोटि
कोयले की शुद्धता को व्यक्त करने वाला शब्द। इससे राख और नमी के रूप में विद्यमान अपद्रव्यताओं का पता लगता है। उच्च कोटि के कोयले में राख और नमी की मात्रा कम होती है।
Grain
रेणु
धातुओं और मिश्रातुओं में विद्यमान अस्वरूपी क्रिस्टल
(allotriomorphic crystal) के लिए प्रयुक्त शब्द
Grain boundary fracture
रेणु परिसीमा विभंग
देखिए-- Fracture के अंतर्गत Intragranular fracture,
Grain growth
रेणु वृद्धि
धातुओं और मिश्रातुओं के रेणुओं के आमाप में वृद्धि। यह निम्नलिखित प्रकियाओं से संबंधित है--
1. उच्चताप पर गरम करते समय बहुक्रिस्टलीय धातु के कणों के आमाप में वृद्धि से।
2. द्रव-धातु के पिंडन से जबकि निर्मित रेणुओं का औसत आमाप शीतलन-दर और उपस्थित नाभिकों की संख्या के व्युत्क्रमानुपात में बढ़ता है।
3. पुनर्क्रिस्टलन में अनीलन के फलस्वरूप रेणुओं के स्थूलन से जब कि ताप और तापन-समय के साथ रेणुओं का आमाप बढ़ता जाता है।
Grain refining
रेणु परिष्करण
किसी धातु अथवा मिश्रातु के रेणु-आमाप को पर्याप्त कम करने का प्रक्रम। इसे उचित ऊष्मा-उपचार या मिश्रात्वन तत्वों की अल्प मात्राओं को मिला कर संपन्न किया जाता है। उदाहरणार्थ इस्पात का रेणु परिष्करण धातु को एक समय तक उचित ताप पर (अंतरण परास से लगभग 50°C ऊपर) गरम करने के बाद सामान्य ताप पर अपेक्षाकृत शीघ्रता से ठंडा करके किया जाता है। रेणु परिष्करण द्वारा धातु के आंतरिक प्रतिबल में कमी किंतु यांत्रिक गुणधर्मों में सुधार हो जाता है।
Grain size
रेणु आमाप
बहुक्रिस्टलीय धातुओं में यह शब्द औसत रेणु-व्यास (अथवा आयतन) की माप के लिए प्रयुक्त होता है। इसे इकाई क्षेत्रफल में या इकाई आयतन में विद्यमान रेणुओं की संख्या द्वारा अथवा क्षेत्र-माप से प्राप्त रेणु-आमाप संख्या द्वारा व्यक्त किया जाता है। बाद वाली विधि प्रायः इस्पातों के लिए प्रयुक्त होती है जबकि अलौह धातुओं के लिए इसे औसत रेणु-व्यास में व्यक्त करते हैं।
Grain size number
रेणु आमापांक
बहुक्रिस्टलीय धातुओं में कणों का औसत आमाप जिसे सूचीकरण संख्या में व्यक्त किया जाता है। इस्पात के संदर्भ में इसे ए0एस0टी0एम0 संख्या से व्यक्त करते हैं।
Granulation
रेणुकायन
किसी द्रव के स्थूल कणों को बनाना। इसमें द्रव को तुंडों से होकर बलपूर्वक प्रवाहित किया जाता है जबकि साथ साथ उच्च वेग से आ रहा कोई तरल, सामान्यतया पानी या गैस, उस द्रव से टकराता है।
Graphidox
ग्रौफिडॉक्स
एक फेरस मिश्रातु जिसमें 48--52% सिलिकन, 9--11% टाइटेनियम और 5--7% कैल्सियम होता है। इसका उपयोग लोहा और इस्पात के निर्माण, संचकित लोहे के ग्रेफाइटन, द्रव इस्पात के विऑक्सीकरण तथा मिश्रातु-योज्य के रूप में होता है।
Graphite
ग्रैफाइट
कार्बन का अपरूप जो त्रिसमनताक्ष समुदाय में धूसर चमकीले षट्फलकीय प्लेटों के रूप में क्रिस्टलित होता है। यह स्पर्श में ग्रीज के समान लगता है, कागज पर निशान डालता है और स्नेहक का काम करता है। या प्राकृत अवस्था में पाया जाता है और एचेसन विधि द्वारा बनाया भी जाता है।
इसकी कठोरता 1--2 और विशिष्ट गुरुत्व 2.1--2.6 तक है। यह ऊष्मा और विद्युत का सुचालक है। यह केवल उच्च ताप पर जलता है जिस कारण इसका उपयोग आर्क-कार्बनों की क्रोडों, विद्युत-अपघटनी सेलों के ऐनोडों के रूप में होता है। इसे बालू और मृतिका के साथ मिलाकर क्रुसिबल बनाई जाती है। न्यून न्यूट्रॉन प्रग्रहण अनुप्रस्थ--काट और उत्तम मंदक गुणधर्म होने के कारण इसका उपयोग नाभिकीय रिएक्टरों में क्रोड-समुच्चय के लिए भी होता है।