logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

personal equation
वैयक्तिक समीकरण
दो दक्ष प्रेक्षकों द्वारा किसी खगोलीय घटना के प्रेक्षण तथा अभिलेखन में समय संबंधी अन्तर। प्रयोगात्मक विश्लेषण से पूर्व इस अन्तर के मूल में प्रेक्षक की निजी विशेषताएं मुख्य मानी जाती हैं, किन्तु कालान्तर में अनेक कारक माने जाने लगे जिनमें प्रेक्षक के ध्यान की दिशा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

personal guidance
वैयक्तिक निर्देशन
किसी व्यक्ति की आदतों, अभिवृत्तियों तथा निजि समस्याओं के समाधान में सहायता देने वाला निर्देशन जो सामान्य निर्देशन का एक भाग होता है।

personality
व्यक्तित्व
अ- व्यक्ति के ज्ञानात्मक, भावात्मक, क्रियात्मक और शारीरिक विशेषकों का एकीकृत संगठन जैसा कि वह अन्य व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। आ- व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यवहार का सामान्य विशेषीकरण अथवा प्रतिरूप इ- व्यक्ति के वे विशेषक जो उसके सामाजिक समायोजन को सुनिश्चित करने के लिए अत्यावश्यक होते हैं। ई- व्यक्ति के वे शारीरिक और प्रभावशाली गुण जो संश्लिष्ट रूप से अन्य व्यक्तियों को आकर्षित करते हैं।

personality adjustment
व्यक्तित्व समायोजन
अपने पर्यावरण की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यक्तित्व को समविन्त करने की प्रक्रिया।

personality counselling
व्यक्तित्व उपबोधन
मनोविज्ञान में प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा व्यक्ति को परामर्श देना, इस परामर्श का उद्देश्य व्यवहार प्रतिमानों, लक्ष्यों तथा व्यक्ति के पर्यावरण का समाकलन करना होता है।

personality disorder
व्यक्ति विकार
किसी व्यक्ति के गुणों, आदतों अथवा आवश्यकताओं में उत्पन्न विघटन जो अपसमायोजन का लक्षण है।

personality inventory
व्यक्तित्व सूची
किसी व्यक्ति की उन विशेषताओं को मापने या निर्धारित करने की प्रश्नसूची जिनसे उसके भावात्मक समायोजन, उसकी अन्तर्मुखी और बहिर्मुखी प्रविखयों आदि को आंका जा सके।

personality maladjustment
व्यक्तित्व अपसमायोजन
अपनी जन्मजात कमी या दोषपूर्ण विकास के कारण किसी व्यक्ति का पर्यावरण अपेक्षाओं के अनुसार अपने व्यवहार को अनुकूलित न कर पाना।

personality trait
व्यक्तित्व विशेषक
शब्द जो पूर्ण रूप से अनावश्यक नहीं माना जाता क्योंकि यह विशिष्ट प्रकार के विशेषकों में भेद बताता है। यद्यपि प्रायः यह स्पष्ट नहीं होता कि कौन से विशेषक किस प्रकार के हैं। इस शब्द का जैविक और मनोवैज्ञानिक प्रयोग समानार्थी है परन्तु कुछ जैविक साहित्य में विशेषक को आनुवंशिक विशेषक के समानार्थी माना जाता है।

personality type
व्यक्तित्व प्ररूप
एक विशेष प्रकार या विशेष प्रकार के गुण-समूहों को बताने वाला-अन्तर्मुखी तथा माध्यमुखी विशेषण जिससे व्यक्तित्व की भिन्नता का ज्ञान हो। एक विशेष प्रकार या विशेष प्रकार के गुणों विशेषकों को बताने वाली व्यक्तित्व-रचना। इन रचनाओं से व्यक्तितत्व की भिन्नता का ज्ञान होता है। जैसे अन्तर्मुखी तथा बहिर्मुखी।


logo