logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Social forestry
सामाजिक वानिकी विभिन्न कृषि जलवायु तथा मृदा अवस्थाओं के अंतर्गत वन-विकास एवं संरक्षण का एक कार्यक्रम जिसका क्रियान्वयन निम्नलिखित के माध्यमों से किया जाता है। 1. अर्थभूमि तथा पंचायती भूमि में मिश्रित रोपण तथा 2. निम्नीकृत वनों का पुनर्रोपण तथा रक्षक मेखला को उगाना।

Sodic soil
सोडीय मृदा अधिक मात्रा में विनिमेय सोडियम युक्त मृदा। इससे फसल उत्पादन तथा मृदा संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Sodification
पिंडन, सोडीकरण वह प्रक्रम जिससे मृदा में विनिमेय सोडियम की मात्रा का संचयन होता है।

Sodium adsorption ratio (SAR)
सोडियम अधिशोषण अनुपात (एस ए आर) मृदा निष्कर्षण और सिंचाई जल का अनुपात जिसका प्रयोग मृदा के साथ विनिमय अभिक्रियाओं में सोडियम आयनों की सापेक्ष क्रिया को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। SAR =NA+/Ca++ + Mg++/2

Soil
मिट्टी, मृदा, भूमि 1. पृष्ठीय पदार्थ जो जैव तथा अजैव प्रक्रमों के फलस्वरूप भू-पृष्ठ पर निर्मित होता है और जिसमें वनस्पतियाँ उग सकती हैं। 2. भू-पृष्ठ पर असंपिंडित खनिज तथा जैव पदार्थ जिस पर पादप उगते हैं। इसकी संरचना विंभिन्न मृदा रचक कारकों तथा प्रक्रमों के परिणामस्वरूप होती है तथा त्रिविमीय और त्रिप्रावस्थाओं ठोस, द्रव और गैस से होती है। यह खनिज अनेक भौतिक, रासायनिक, जैव एवं आकृतिक गुणधर्मों की दृष्टि से जनक सामग्री से भिन्न होता है।

Soil adhesion
मृदा आसंजन जुताई के औजारों या पहियों से मिट्टी का चिपकना।

Soil aeration
मृदा वातन 1. वह प्रक्रम जिसके द्वारा मृदा की वायु को वायुमंडल की वायु से परिवर्तित किया जाता है। सुवातित मृदा में मृदा-वायु का संघटन मृदा के ऊपर वायुमंडल के समान होता है। जो मृदा अच्छी तरह वातित नहीं होती उसमें प्रायः कार्बनडाइक्साइड अधिक होती है। तदनुसार वायुमंडल की अपेक्षा मृदा में ऑक्सीजन कम हो जाती है। 2. वायुमण्डलीय हवा के साथ मृदागत वायु का विनिमय।

Soil aggregate
मृदा समुच्चय 1. एक समूह अथवा गुच्छ में बँधे हुए अनेक मृदा कण। जैसे ढेला, मृदुकण, खंड अथवा प्रिज्म। 2. प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाला मृदा-कणों का वह समूह (गुच्छ) जिसमें कणों को एक साथ धारण करने का बल, संलग्न समुच्चयों के बीच पाए जाने वाले बलों से अधिक होता है।

Soil air
मृदा वायु मृदारंध्रों में व्याप्त वायु।

Soil alkalinity
मृदा क्षारता मृदा में क्षारता की मात्रा या तीव्रता जिसका pH मान 7.0 से अधिक होता है।


logo