logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Crespi effect
क्रेस्पी प्रभाव
किसी पात्र को एक विशिष्‍ट प्रशिक्षण अवधि में कोई कार्य विशेष सीखने के लिए जो भी प्रोत्साहन दिया गया हो उसकी तुलना या उसके अनुपात में पात्र की सीखने की प्रगति के ज्यादा होने को ही क्रेस्पी प्रभाव कहा जाता है।

Cretinism
जड़वामनता
भ्रूणावस्था या प्रारम्भिक शैशव काल में थायरायड ग्रंथि के दोषपूर्ण कार्य या उसकी अल्पक्रियाशीलता से उत्पन्न दशा जिसमें व्यक्‍ति की शारीरिक या मानसिक वृद्धि असाधारण मंद गति से होती है और अंतत: उसमें पूर्ण अवरोध आ जाता है।

Critcial incident technique
निर्णायक प्रसंग प्रविधि
किसी काम-धंधे का विश्‍लेषण करने की एक प्रविधि जिसमें संबंधित धंधे को संतोषजनक ढंग से करने या चलाने के लिए जो घटनाएँ या दृष्टांत अत्यंत महत्वपूर्ण या निर्णायक होते है केवल उन्हीं का संग्रह किया जाता है।

Critical period
क्रांतिक अवधि
जीवन-चक्र का वह समय जिसमें उन्‍हे बाद में होने वाले व्यवहार को प्रभवित करने के लिए एवं निश्‍चित संज्ञानात्मक, प्रत्यक्षात्मक तथा सामाजिक प्रक्रियाओं को करने के लिए अवश्‍यमेव घटना चाहिए ।

Cross-conditioning
अवांतर अनुबंधन
1. अनुबंधन करते समय किसी क्षिप्‍त अप्रासंगिक उद्दीपन से भी अनुकूलन हो जाना। 2. बार- बार प्रकट होती रहने वाली अनुक्रियाओं (जैसे तानिक और संस्थितिक अनुक्रियाओ) की किसी अत्यंत सर्वसाधारण प्राय: सार्वभौम, उद्दीपन दशा से अनुकूलन हो जाना। ऐसी अनुक्रियाएँ कालांतर में व्यक्‍ति के व्यवहार का स्थायी लक्षण या आदत सी बन जाती हैं।

Crossed reflex
प्रतीप प्रतिवर्त
कोई ऐसा प्रतिवर्त या ऐसी अत्यंत सहज अनुक्रिया जिसमें उद्दीपन और अनुक्रिया में स्थान की दृष्‍टि से परस्पर विपरीत सम्बन्ध हो। जैसे यदि उद्दीपन शरीर के बाईं ओर दिया गया हो तो अनुक्रिया का शरीर के दाईं ओर रहना।

Cross-out test
‘काट’ परीक्षण
परीक्षण तैयार करने की एक प्रणाली जिसमें पात्र को परीक्षण की एकांश शृंखला में से फालतू, गलत, बेतुकी, और अवांछित बातों को निकालना या काटना होता है।

Cross-parent identification
विलिंगीजनक तदात्मीकरण
बालक का माता और बालिका का पिता के प्रति तीव्र अनुराग रखने और उनका अनुकरण करने की प्रवृत्‍ति।

Cryptesthesia
इंद्रियेतर संवेदिता
किसी पदार्थ का किसी ज्ञानेंद्रिय की सहायता के बिना संवेदन एवं अनुभव करने की क्षमता। यह शब्द प्राय: सभी प्रकार से सामान्येतर प्रत्यक्षणों के लिए प्रयुक्‍त होता है।

Cryptomnesia
नवानुभूति स्मृतिभ्रंश
ऊपर से देखने में सर्जनात्मक लगने वाली चिंतन की अवस्था जिसमे पुराने अनुभव के संगठित विचार नए लगते हैं। पुराने अनुभव का पुन:स्मरण या तो किया नहीं जाता है या हो ही नही पाता।


logo