विश्वविद्यालय द्वारा अपने नियमानुसार विश्वविद्यालय के छात्र / छात्राओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता। यह योग्यता अथवा आर्थिक आवश्यकता के आधार पर दी जाती है। इनके लिए आवश्यक धन की व्यवस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केन्द्र सरकार, निजी न्यास अथवा परोपकारी व्यक्तियों द्वारा की जाती है। छात्रवृत्तियां दिए जाने के लिए छात्र-छात्राओं का चुनाव संस्था के मुख्याध्यापक द्वारा प्राप्त प्राधिकार के अन्तर्गत आता है।
University without wall (UWW)
खुला विश्वविद्यालय
दे. open university
Unorganised material model
असंगठित सामग्री प्रतिरूप
ऐसा संप्रत्यय प्राप्ति प्रतिरूप जिसके अधिगम्य संप्रत्ययों की स्पष्ट एवं सटीक परिभाषा करना संभव नहीं है। इसकी सामग्री असंरचित होती है। उदाहरणार्थ प्रजातंत्र, पूंजीवाद तथा समाजवाद के संप्रत्यय।
Valence
कर्षण
लेविन के अनुसार व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक पर्यावरण में आकर्षक और विकर्षक शक्तियां।
Value-oriented curriculum
मूल्य अभिमुखी पाठ्यचर्या
ऐसी पाठ्यचर्या जिसमें विद्यार्थियों द्वारा निश्चित मूल्यों तथा वैकल्पिक मूल्यों का अन्वेषण किया जाता है जिससे वे विभिन्न मूल्यों तथा मूल्य-द्वंद्वों के अनुसार अपनी भूमिका का विश्लेषण तथा निर्माण कर सकें।
Value-added admission system
मूल्य आधारित प्रवेश पद्धति
विद्यालय अथवा शैक्षिक संस्था में दाखिले की एक पद्धति जिसमें विद्यार्थियों का दाखिला संस्था द्वारा मापित छात्रों की सीखने की सामर्थ्य और वृद्धि की संभाव्यता के आधार पर किया जाता है। यह सामान्य रूप से अपनाई गई उन पद्धतियों से भिन्न है जिनमें छात्र का दाखिला ग्रेड तथा परीक्षा प्राप्तांकों के आधार पर किया जाता है।
Vanishing cue (educational technology)
लोपी संकेत (शैक्षिक प्रौद्योगिकी)
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री में प्रारंभ के अनुबोध की प्रस्तुति जिसको धीरे-धीरे कम करते रहते हैं अथवा पूर्णतः समाप्त कर देते हैं ताकि तदुपरांत विद्यार्थी स्वतंत्र रूप से प्रत्युत्तर दे सके।
Vanishing stimulus (educational technology)
लोपी उद्दीपन (शैक्षिक प्रौद्योगिकी)
एक उचित उद्दीपन की उपस्थिति में एक बार अपेक्षित व्यवहार को प्रेरित करने के पश्चात् उसका पुनर्बलन किए जाने के लिए ऐसे उद्दीपनों को प्रस्तुत करना जो पहले से ही अपेक्षित व्यवहार को नियंत्रित करते हैं। अधिगम की प्रक्रिया में प्रगति होने पर ऐसे उद्दीपनों को धीरे-धीरे हटा दिया जाता है।
Vertical mobility
विषमस्तरीय गतिशीलता
किसी समाज अथवा समुदाय में व्यक्तियों के अपने स्तर से ऊपर जाने अथवा नीचे आने की संभावना। यह गतिशीलता उस समाज में सापेक्षतः अधिक होती है जहां व्यक्ति एक प्रस्थिति से दूसरी प्रस्थिति में सरलता से आ-जा सकते हैं। रूढीवादी समाज में इसके अवसर कम होते हैं।
Vertical transfer of learning
विषमस्तरीय अधिगम-अंतरण
सीखने के अंतरण से संबंधित एक संप्रत्यय जिसके अनुसार एक स्तर पर सीखी गई क्षमताओं के प्रभावों का अंतरण उच्च स्तरों पर अतिरिक्त क्षमताओं के सीखने में होता है। इस प्रकार के अंतरण के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति ने संबद्ध निम्नस्तरीय श्रृंखलाएं, संप्रत्यय अथवा नियम भली प्रकार सीख लिए हैं।