कोई पत्रिका अथवा प्रकाशन जो नियमित अवधि पर प्रकाशित होता है। यह शब्द दैनिक समाचार पत्रों अथवा भागों में प्रकाशित होने वाली पुस्तकों के लिए नहीं लागू होता।
permissiveness
अनुज्ञेयता, वर्जनाहीनता
दो व्यक्तियों के बीच अनुमति का वह संबंध जिसमें एक व्यक्ति जो कहना या करना चाहता है उसकी दूसरे व्यक्ति द्वारा अनुमति मिली होती है। अध्यापक तथा माता-पिता द्वारा स्वीकृत ऐसा वातावरण जिसमें शिष्य अथवा बालक अपने मन की बात कहने या मन का कार्य करने में किसी विशेष बंधन का अनुभव नहीं करते। इसका प्रयोग युवा वर्ग के ऐसे व्यवहारों के लिए भी होता है जो परम्परागत मान्यताओं के बंधन से मुक्त हो।
permissive parents
अनुज्ञापक माता-पिता
अ- विशेष आग्रह के बिना शीघ्र अनुमति तथा सहमति देने वाले माता-पिता।
आ- ऐसे माता-पिता जो अपने बालकों को निर्बंध व्यवहार की अनुमति दे देते हैं।
perseverance
अध्यवसाय
प्रतिकूल परिस्थितियों, निराशा, एकरसता, या निरंतर विरोध होने पर भी किसी कार्य को निरंतर करते रहने का गुण।
perseveration
संतनन
अ- उद्दीपक कारण समाप्त होने पर भी तत्जनित कार्य का जारी रहना।
आ- किसी विचार, शब्द या कार्य की पुनरावृत्ति करने या बार-बार दोहराने की अपसामान्य प्रवृत्ति।
persistence test
निरति परीक्षण
विशेष प्रकार से, यह जानने के लिए दिया गया परीक्षण कि विरोधी प्रेरणा और प्रयोजन के होते हुए भी छात्र अपेक्षित व्यवहार बनाए रखता है।
personal constant
व्यक्तिक स्थिरांक
मानसिक संवृद्धि की गति का माप, प्रायः बुद्धि लब्धि के संशोधन में प्रयुक्त मानसिक आयु मूल्यों को ऐसे माप के मूल्यों पर तत्वान्तरित किया जाता है जिनकी मानसिक संवृद्धि इकाइयां सिद्धांततः बराबर होती हैं (मानसिक आयु इकाइयां बराबर नहीं होती हैं ) और व्यक्तिक स्थिराँक प्राप्त करने के लिए तत्वान्तरित मूल्यों को कालानुक्रमिक आयु से विभक्त किया जाता है।
personal counsellor
वैयक्तिक उपबोधक
छात्रों की निजी और सामाजिक समस्याओं पर परामर्श देने वाला।