logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Silt
गाद सिल्ट समतुल्य डाइमीटर में 0.05 और 0.002 मिमी. के बीच पृथक कणों वाली मृदा।

Silting
गाद जमना, सिल्टिंग प्रायः जलप्रवाह में कमी के फलस्वरूप धाराओं, झीलों, जलाशयों अथवा जल की अधिकता वाले मैदानों में जलाश्रित तलछटों का निक्षेप।

Silt loam sequence (SD)
गाद दुमट 30 प्रतिशत या अधिक गाद और 12 से 27 प्रतिशत तक मृत्तिका या 50 से 80 प्रतिशत सिल्ट (गाद) तथा 12 प्रतिशत से कम मृत्तिका युक्त मृदा।

Silty clay
गाद मृत्तिका वह चिकनी मिट्टी जिसमें 50-70 प्रतिशत तक सिल्ट होता है।

Simulation
अनुकार वह क्रिया जिसमें गणितीय मॉडलों के रूप में प्रदर्शित किए गए विभिन्न प्रक्रमों के संभावित परिणाम का अध्ययन करने के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली (जी आई एस) में दृश्यभूमि के अंकीय मॉडल का प्रयोग किया जाता है।

Single grain soil
एकलकणी मृदा संरचनाहीन मृदा जिसके प्रत्येक कण का स्वतंत्र अस्तित्व होता है यथा-बालू का टिब्बा।

Slickensides
श्लक्ष्ण पार्श्व प्रमार्जित पैड फलक जिनकी संरचना उत्फुल्लन संकुचन परिघटना के कारण एक पैड के दूसरे पर विसर्पण के परिणामस्वरूप मृत्तिका बहुल मृदाओं से होती है।

Slick spots
चिकना स्थल किसी खेत के छोटे क्षेत्रफल जो किसी क्षार के अथवा विनिमय योग्य सोडियम के उच्च अंश के कारण भीगने पर चिकने हो जाते हैं।

Slope
ढलान, ढाल, प्रवणता क्षितिज से सतह के बीच का उन्नतांश विचलन जो संख्या अनुपात, प्रतिशत या अंश के माध्यम से नापा जाता है।

Smectite
स्मेक्टाइट सिलीकेटों का 2:1 परत वाला एक समूह जिसमें 2 सिलिका की परत तथा 1 ऐल्युमिनियम की परत समूह होता है। इसमें उच्च धनायन क्षमता होती है तथा परिवर्ती अंतः स्तर अंतराल होता है। इसे पहले मॉन्टमॉरिलोनाइट समूह कहा जाता था। इसमें द्वि-तथा त्रि-अष्टफलकीय अंश शामिल होते हैं।


logo