logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Covariation model
सह-अपसरण प्रतिरूप
केली के कारणात्मक गुणारोपण सिद्धान्त के अुनसार लोग व्यवहार के कारण को उस कारक के रूप में निर्दिष्‍ट करते हैं जो उस व्यवहार के साथ सर्वाधिक नजदीकी रूप से सह-अपसरित होता है।

Covert behaviour (response)
अप्रकट व्यवहार (अनुक्रिया)
कोई ऐसी क्रिया जिसे दूसरे प्रत्यक्ष रूप से न देख सके। इस क्रिया का पता या तो किसी उपकरण या पात्र की अन्य क्रियाओं या पात्र के अपने विवरण के आधार पर चलता है।

Cranial nerves
कपालीय तंत्रिकाएँ
सीधे प्रमस्तिष्क से निकलने वाले तंत्रिकाओं के बारह जोडे़ जिनका 1 से 12 तक अंकों के आधार पर और अलग-अलग भी नामकरण किया गया है, जैसे 8वीं तंत्रिका को श्रवण तंत्रिका कहा जाता है।

Craniography
कपाल आलेखन
फोटोग्राफ, चार्ट आदि की सहायता से मनुष्य के सिर का अध्ययन।

Craniostenosis
कपाल संकीर्णता
कपाल की हड्डियों के सिकुड़ जाने से सिर के आकार में विरूपता आ जाना, जिससे सिर एक ओर तो दब जाता है और दूसरी ओर फैल जाता है।

Cranio-sacral system
कपाल संक्रमी तंत्र
कार्य की दृष्‍टि से स्वायत्‍त तंत्रिकातंत्र के दो भागों में से एक जो अनुकंपी या वक्षकटि तंत्र का विरोधी होता है और जिसे परानुकंपी तंत्र भी कहा जाता है। यह तंत्र सामान्यत: अनुकंपी तंत्र द्वारा प्रेरित आंतरिक आंगिक क्रियाओं का प्रावरोध करता है किंतु ये दोनों तंत्र परस्पर परावलम्बी होते हैं जिससे विभिन्न परिस्थितियों में आंतरिक अंगों के कार्यों में सापेक्ष संतुलन बना रहता है।

Craniscopy
कपालविद्या
मनुष्य के मस्तिष्क की संरचनात्मक और कार्यात्मक विशेषताओं का विधिवत विवरण।

Craniology
कपाल-विज्ञान
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें मानवीय मस्तिष्क की विभिन्न विशेषताओं, उसके आयाम, आकृति, विकारों आदि का अध्ययन किया जाता है।

Creative imagination
सर्जनात्मक कल्पना
1. प्रतिमाओं, बिंबों, कल्पनाओं या विचारों का एक ऐसा नया प्रतिमान या तारतम्य जो किसी समस्या के समाधान में सहायक होता है। 2. किसी समस्या के नए-नए समाधान ढूंढ निकालने या कलात्मक अभिव्यक्‍ति के नए-नए रूप खोजने की योग्यता; यथा कोई ऐसी वस्तु खोज निकालना या तैयार करना जो सामान्यत: उस व्यक्‍ति विशेष को ही नई लगे।

Creativity
सर्जनात्मकता
नवीन व सार्थक विचारों के निर्माण हेतु बुद्धि का प्रयोग।


logo