गैस कार्बुरण
देखिए-- Gas hardening के अंतर्गत Carburizing
Gas cutting
गैस कर्तन
धातु के हिस्से-पुर्जों को काटकर आकार देने का प्रक्रम। इसमें ऑक्सी-ऐसीटिलीन टार्च का प्रयोग किया जाता है जिसके बीच में ऑक्सीजन प्रधार होता है। पदार्थ को ऑक्सी-ऐसीटिलीन टार्च द्वारा गरम करने के बाद ऑक्सीजन-प्रधार प्रयुक्त किया जाता है जिससे धातु ऑक्सीकृत हो जाता है। उच्च वेगी ऑक्सीजन प्रधार की रासायनिक और अपरदनकारी क्रियाओं के फलस्वरूप धातु कट जाती है। यह प्रक्रम विशेष रूप से इस्पात के लिए अनुकूल है। इसे ज्वाला कर्तन भी कहते हैं।
Gas cyaniding
गैस सायनाइडन
देखिए-- Casehardening के अंतर्गत Carbonitriding
Gaseous fuel
गैसीय ईंधन
देखिए-- Fuel के अंतर्गत
Gas hole
गैस छिद्र
देखिए-- Casting defect के अंतर्गत
Gas pickling
गैस अम्लोपचार
विशल्कन का एक प्रक्रम। इसमें इस्पात को लगभग 750°C ताप पर गैसीय हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में रखा जाता है। धातु-पृष्ठों का इस प्रकार अम्लोपचार करने से यशद-लेपन में आसंजन ठीक प्रकार से होता है।
Gassing
गैसन
1. किसी धातु द्वारा गैस का अवशोषण।
2. किसी धातु से गैस का उत्सर्जन।
3. विद्युत-अपघटन के समय इलेक्ट्रोड से गैसों का उत्सर्जन।
Gas welding
गैस वेल्डिंग
देखिए-- Welding के अंतर्गत
Gate
द्वार
1. फोर्जन में पाती फोर्जन ठप्पों का कर्तित भाग जो मुद्रांक और रूपदाओं के बाहरी किनारे के बीच संपर्क स्थापित करता है।
2. साँचे में प्रयुक्त वाहक का अंतिम भाग जहाँ से गलित धातु साँचे में प्रवेश करती है। इस शब्द का प्रयोग संयोजक चैनेलों के संपूर्ण समुच्चय के लिए उन्हें बनाने वाले पैटर्न के हिस्सों अथवा उन्हें भरने वाली धातु के लिए और कभी-कभी केवल मुख्य चैनेल के लिए होता है। द्वार दो प्रकार के होते है--
(क) पेंसिल द्वार (Pencil gate)-- छोटे-छोटे प्रवेश द्वारों की श्रेणी जो उड़ेलने वाली बेसिन के पैंदे से संचक के शीर्ष तक जाती है ताकि गलित धातु साँचे में चली जाए। इस प्रकार गोल आनाल (Sprue) में धातु की धारा के विभाजित हो जाने से आनाल में प्रक्षोभ और ऑक्सीकरण नहीं हो पाता। पेंसिल द्वारों में गलित धातु का कुल भार विभिन्न शाखाओं में समान रूप से वितरित हो जाता है। इस प्रकार प्रभावी शीर्ष धातु भार (Head metal weight) पर्याप्त मात्रा में घट जाता है। इसे स्लिट द्वार (Slit gate) भी कहते हैं।
(ख) वेज द्वार (Wedge gate) –इसमें द्वार वेज के आकार का होता है और साँचे के शीर्ष पर स्थित रहता है। वेज द्वार प्रायः हलके संचकों में इस्तेमाल होता हैं क्योंकि उनमें शीर्ष का भार अधिक नहीं होता।
Gathering
अतिसंग्रहण
कभी-कभी संकुल वेल्लित इस्पात चादरों में मिलने वाला एक दोष। इसमें कहीं-कहीं पर धातु बेलन से चिपक जाती है जिससे बाद की चादरों में चकते से बन जाते हैं। यह दोष ऐसी किसी भी धातु में हो सकता है जो वेल्ड हो जाती है अथवा बेलन से चिपक जाती है।