किसी भी पाठ्यक्रम का पूर्ण समय अध्ययन न करने वाला विद्यार्थी। ये प्रायः विस्तार या विशेष शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी होते हैं। वे अपनी शिक्षा डाक द्वारा प्राप्त करते हैं अथवा सांध्य कक्षाओं में प्राप्त करते हैं। शिक्षा पुरी करने पर प्रमाण पत्र या डिग्री भी दी जाती है।
part-time teacher
अंशकालिक अध्यापक
वह अध्यापक जिसकी नियुक्ति एक विद्यालय में पूरे समय के लिए नहीं होती। वह अल्पकालिक शिक्षण तथा उससे संबंधित कार्यों के लिए नियुक्त किया जाता है और विद्यालय में नियत समय पर आकर प्रशिक्षण देता है। कभी-कभी ऐसा अध्यापक अपना समय विभिन्न विद्यालयों में बांट देता है। ऐसा प्रायः कला या संगीत अध्यापकों के साथ होता है।
part-time trade extension class
अंशकालिक व्यवसाय विस्तार कक्षा
किसी विद्यालय द्वारा किसी विशेष या व्यापार के अधुनातन प्रशिक्षण के लिए ली जाने वाली अल्पकालिक कक्षाएं।
part-time trade preparatory school
अंशकालिक व्यवसाय प्राक्प्रवेश विद्यालय
महाविद्यालय से कुछ निम्नस्तर का विद्यालय जो अल्पकालिक आधार पर चलाया जाता हो और जिसमें छात्रों को किसी व्यापार विशेष के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाता है।
passive recreation
निष्क्रिय मनोविनोद
अवकाश समय के वे मनोरंजक कार्यक्रम जिनमें व्यक्ति को सक्रिय रूप से कुछ न करना पड़े।
padagogy
शिक्षाशास्त्र
अ- अध्यापन के सिद्धान्त व अभ्यास।
आ- अध्यापन विधि अथवा सिद्धांतों से सबंधित प्रणालीबद्ध अधिगम या शिक्षण। बहुधा इस शब्द का प्रयोग बालकों की पठन लेखन और गणित संबंधी मूल शिक्षा के लिए होता है।
pencil writing grill
पेंसिल लेखन पट्टा, पेंसिल लेखन फलक
चक्षुहीन व्यक्तियों के लिए सीधी उभरी रेखाओ, मोटी और पतली तारों या रस्सियों से युक्त एक पट्ट जिससे उनको पेंसिल से लिखने में सहायता मिलती हो।
percentile band
शततमक बैन्ड
वह तालिका जिसमें निश्चित दूरी के शततमक प्राप्तांक अपने सम मूल प्राप्तांकों सहित प्रदर्शित किए जाते हैं।
percentile rank
शततमक श्रेणी
एक अंक जिससे यह ज्ञात होता है कि किसी मूल प्राप्तांक के नीचे कितनी प्रतिशत आवृत्तियां हैं।
percentile score
शततमक प्राप्तांक
आवृत्ति वितरण में मूल प्राप्ताकों का शततमक रूप में विनिवर्तित प्राप्तांक। इस प्राप्तांक से यह ज्ञात होता है कि निर्धारित प्रतिशत आवृत्तियाँ किस अंक के नीचे है।