logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Semi-arid
अर्धशुष्क वह भूमि या जलवायु जहाँ 50 से 300 मिमी. तक वर्षा होती है। वाष्पोत्सर्जन (पेट) वर्षण से अधिक होता है और आर्द्रता की कमी तथा अधिकतम वाष्पीकरण (पी ई) सूचक क्रमशः 33.3 से 66.6 और 16 से 31 तक होता है।

Semi-arid zone
अर्धशुष्क क्षेत्र वे क्षेत्र जिनका निरूपण थार्नवेट आर्द्रता सूचकों द्वारा किया जाता है तथा इनका परास 20 से 40 तक होता है। इन सूचकों को 100S-60 D/N द्वारा परिभाषित किया जाता है। जहाँ S = औसत वार्षिक अतिरिक्त जल, D = जल की औसत वार्षिक कमी और N = औसत वार्षिक अपेक्षित जल है।

Sepiolite
सीपियोलाइट रेशेदार मृत्तिका खनिज जिसकी संरचना 3SiO2 2MgO2H2O दो सिलिकाओं की चतुष्फलकीय परतों तथा एक मैग्नेसियम अष्टफलकीय परत से होती है जो 2:1 परत बनाती है। यह बहुत हल्की होती है तथा इसका शीघ्र अपक्षयण होता है।

Sesquioxide
सेस्कवीऑक्साइड लौह तथा ऐल्युमिनियम के संयुक्त अक्रिस्टलीय ऑक्साइड।

Series
श्रेणी मृदा वर्गीकरण का एक उप विभाजन। मृदा की एक इकाई जो समान विशेषताओं से युक्त परिक्षेदिका वाली होती है।

Sheet erosion
परत अपरदन वर्षा तथा प्रवाहित जल द्वारा भू-पृष्ठ से मिट्टी या पदार्थ के समान स्तर को हटाए जाने की क्रिया।

Sierozem
सिरोजेम क्षेत्रीय मृदाओं का वृहत् संवर्ग जिसमें कैल्सियम युक्त पदार्थों वाली हल्की पीली रंग की ए- संस्तर की मृदाएँ शमिल होती हैं जो छोटी घास, झाड़ी तथा प्रकीर्ण झाड़- झंकाड़ वाली वनस्पति के नीचे शुष्क और शीतल जलवायु में उथली गहराई पर पाई जाती हैं।

Silica/alumina ratio
सिलिका एल्यूमिनो अनुपात मृदाओं अथवा मृत्तिका खनिजों में प्रति सिलिकोन डाइऑक्साइड के अणुओं का एल्युमीनियम ऑक्साइड के अणुओं से अनुपात।

Silica/sesquioxide ratio
सिलिका सैस्क्वीऑक्साइड अनुपात मृदाओं अथवा मृत्तिका खनिजों में प्रति सिलिकॉन डाइऑक्साइड के अणुओं, एल्यूमीनियम ऑक्साइड के अणु और फेरिक ऑक्साइड के योग का अनुपात।

Silicate
सिलीकेट सिलिका युक्त शैल रचक खनिज।


logo